Vaibhav Sooryavanshi : टीम इंडिया के पूर्व सिलेक्टर और क्रिकेटर चेतन शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने वैभव के बारे में क्या कहा है, आइए जानते हैं.
Vaibhav Sooryavanshi : टीम इंडिया के पूर्व सिलेक्टर और क्रिकेटर चेतन शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने वैभव के बारे में क्या कहा है, आइए जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/15/vaibhav-sooryavanshi-2026-10-15-20-03-34.jpg)
Vaibhav Sooryavanshi Photograph: (ANI)
Vaibhav Sooryavanshi : टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में धमाल मचा रही है. भारत के खिलाड़ी लगातार क्रिकेट के मैदान पर बल्ले और बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर 22 अक्टूबर से इंडियन क्रिकेटर्स की असली परीक्षा होगा. उससे पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा भारत के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने वैभव के बारें में खुलकर बात करते हुए कहा है कि, उसने इतनी छोटी उम्र में टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया है, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है.
हालांकि अभी वैभव सूर्यवंशी को इंडियन क्रिकेट टीम में खेनले का मौका नहीं मिल रहा है. उन्हें गौतम गंभीर के कार्यकाल में कम ही खेलने का मौका मिला है, लेकिन जब-जब वीवीएस लक्ष्मण टीम की इंडिया की कोचिंग संभालते हैं तो वो, वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर उतार देते हैं. अब चेतन शर्मा ने भी वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान दिया है. चेतन शर्मा ने दिल्ली में स्कूल टोटल टी20 लीग के उद्घाटन समारोह के दौरान आईएएनएस से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात की है.
VAIBHAV SOORYAVANSHI FOR TEAM INDIA'S.🇮🇳
- Under Coach Gautam Gambhir Played 3 out of 14 matches.(England)
- Under Coach VVS Laxman played 5 out of matches (Zimbabwe & Asian Games) pic.twitter.com/98taIMp9VX
— MANU (@IMManu_14) October 15, 2026
चेतन शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान
चेतन शर्मा ने कहा कि, 'वैभव ने देश का नाम रोशन किया है. 15 साल की उम्र में देश के लिए खेलना आसान नहीं होता है. इस उम्र में तो लोग सोच रहे होते हैं कि किसमें करियर बनाना है. वो बहुत ही काबिल खिलाड़ी हैं और देश की धरोहर हैं'.
चतेश शर्मा ने कहा कि, 'बीसीसीआई बहुत अच्छी तरीके से उनको संभाल रहा है. उम्मीद करते हैं कि वो धीरे-धीरे बहुत बड़े प्लेयर बनेंगे. हम उम्मीद करते हैं वैभव भी सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली की तरह की देश का नाम आगे चलकर रोशन करेंगे. हमारी दुआएं उनके साथ है'.
No place for Vaibhav Sooryavanshi in the 4th T20I too as he still waits for his chance in the ongoing T20I series against West Indies. 🇮🇳
I still feel, he will get atleast a chance in the last T20I. pic.twitter.com/UTDi464NtR
— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) October 14, 2026
वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय करियर
वैभव सूर्यवंशी इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अब तक ज्यादा मुकाबले नहीं खेल पाए हैं. वैभव जुलाई से अब तक कुल 8 टी20 मैच टीम इंडिया के लिए खेल पाए हैं. उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 2 हाफ सेंचुरी की मदद से 246 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके और 18 छ्कके निकले हैं. उनका औसत 30.75 का है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 186.32 का है.
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
वैभव सूर्यवंशी को इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए देखने का काफी ज्यादा फैंस इंतजार कर रहे हैं. लेकिन उन्हें इस समय टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते अब उनके फैंस काफी निराश है. वो उन्हें खेलते हुए देखने के लिए काफी ज्यादा रोमांचित रहते हैं.
ये भी पढ़ें : कब और कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
