Maruti Brezza ने बिक्री का एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसकी लोकप्रियता काफी देखने को मिल रही है. इसकी खास वजह कार की कीमत, बेहतर माइलेज और अन्य फीचर्स हैं.
Written By : हिमांशु सिंह | Updated at : 18 Oct 2026 09:27 AM (IST)

Maruti Brezza ने किया 15 लाख का आंकड़ा पार
Source : maruti suzuki
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट SUV की मांग पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है. इस सेगमेंट में Maruti Suzuki की Brezza ने अपनी अलग पहचान बनाई है. कंपनी के मुताबिक Brezza की कुल बिक्री 15 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर चुकी है. यह आंकड़े बताते हैं कि भारतीय ग्राहकों के बीच यह SUV लंबे समय से मजबूत पकड़ बनाए हुए है.
Maruti Brezza उन मॉडलों में शामिल है, जिन्होंने भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV को बड़े पैमाने पर लोकप्रिय बनाने में भूमिका निभाई है. इसकी खास डिजाइन, कॉम्पैक्ट आकार और Maruti Suzuki के सर्विस नेटवर्क ने इसे परिवारों के साथ-साथ युवा खरीदारों के बीच भी लोकप्रिय बनाया है.
Brezza बनी लोगों की पसंद
Brezza की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह इसका बैलेंस्ड पैकेज माना जाता है. यह SUV स्टाइल और रोजमर्रा की जरूरत के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करती है. शहर की ट्रैफिक वाली सड़कों पर इसका आकार आसानी से संभाला जा सकता है, वहीं ऊंची ड्राइविंग पोजिशन SUV जैसा अनुभव देती है. कार में मिलने वाले फीचर्स भी समय के साथ अपडेट हुए हैं. मौजूदा मॉडल में ग्राहकों को स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और अन्य आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं.
CNG विकल्प भी बेहतरीन
Brezza की बिक्री में CNG विकल्प भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पेट्रोल की तुलना में कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले ग्राहक CNG मॉडल को पसंद करते हैं. खासतौर पर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले और फ्यूल खर्च को कंट्रोल में रखने वाले खरीदारों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. इसका फायदा यह है कि ग्राहक SUV की बॉडी और ऊंची सीटिंग पोजिशन के साथ बेहतर ईंधन पर भी विचार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: एक बटन दबाते ही बदल जाता है कांच! इन कारों में है Smart Glass तकनीक
बिक्री के पीछे Maruti का भरोसा
भारत में Maruti Suzuki की सबसे बड़ी ताकतों में उसका सर्विस और डीलर नेटवर्क शामिल है. देश के बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों तक कंपनी की मौजूदगी ग्राहकों के लिए एक शानदार नेटवर्क तैयार करती है. कार खरीदने के बाद सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और मेंटेनेंस की सुविधा को लेकर ग्राहकों को इसकी वजह से ज्यादा भरोसा मिलता है.
15 लाख का आंकड़ा है खास
किसी एक मॉडल की 15 लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री यह संकेत देती है कि वाहन ने लंबे समय तक ग्राहकों का भरोसा बनाकर रखा है. Brezza की सफलता यह भी दिखाती है कि भारतीय बाजार में ऐसी SUV की मांग बनी हुई है जो फैमिली यूज, शहर की ड्राइविंग और रोजमर्रा की जरूरतों को एक साथ पूरा कर सके.
यह भी पढ़ें: कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?

About the author हिमांशु सिंह
हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.
ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.
हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.
काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.
Read More
Published at : 18 Oct 2026 09:27 AM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola