Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान दिया है.

author-image

New Update

harbhajan singh says Vaibhav Sooryavanshi

हरभजन सिंह वैभव सूर्यवंशी Photograph: (Image Source: AFP, X/Harbhajan Turbanator)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है, जिसमें एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी. 15 साल के इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड में डेब्यू किया था और अब जिम्बाब्वे में यदि उन्हें मौका मिलता है, तो वह बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को मैच जिताना चाहेंगे. इस सीरीज के शुरू होने से पहले हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि जैसी बल्लेबाजी वैभव कर रहे हैं, वैसी उन्होंने पहले न तो कभी देखी है और न ही वैसे गेंदबाज का कभी सामना किया है.

हरभजन सिंह ने की वैभ सूर्यवंशी की तारीफ

हरभजन सिंह ने ‘जियोस्टार’ से बातचीत में कहा कि सूर्यवंशी का अपनी स्वाभाविक शैली पर भरोसा करना आधुनिक क्रिकेट की बदलती सोच को दर्शाता है, जहां खिलाड़ियों को खुलकर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. 

उन्होंने कहा, "आज के युवाओं और पहले के युवाओं में सबसे बड़ा अंतर मीडिया और सोशल मीडिया की पहुंच का है. पहले भी ऐसी चीजें होती थीं, लेकिन आज उन्हें कहीं ज्यादा तवज्जो मिलती है. वैभव सूर्यवंशी आज जिस तरह का खेल दिखा रहे हैं, वैसा पहले कभी किसी ने नहीं किया. वह अविश्वसनीय हैं, बेहद शानदार प्रतिभा हैं. मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी ऐसी प्रतिभा देखी है या उसका सामना किया है."

राहुल द्रविड़ ने पूछा था क्या करेंगे

हरभजन सिंह ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, तब राहुल द्रविड़ उस टीम के कोच थे. "द्रविड़ ने सूर्यवंशी से पूछा, ‘पहली गेंद पर क्या करोगे?’ उसने जवाब दिया, ‘अगर पहली गेंद मेरे शॉट खेलने की पहुंच में होगी, तो मैं उसे स्मैश करूंगा.’ और उसने ठीक वैसा ही किया. अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर उसने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ छक्का जड़ा था."

"मुझे लगता है कि सबसे बड़ा बदलाव यह है कि लोग निडर सोच वाले खिलाड़ियों और उनके अपनी मर्ज़ी से खेलने के अंदाज़ को अपना रहे हैं."

— BCCI (@BCCI) July 22, 2026

इंग्लैंड दौरे पर हुआ था वैभव का डेब्यू

इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला था. मगर, वह वहां कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे. अपने डेब्यू मैच में वैभव 14 रन बनाकर आउट हो गए. फिर दूसरे मैच में वैभव 13 रन बनाकर आउट हो गए और तीसरे मैच में वह 15 रन बनाकर चलते बने. इस तरह इंग्लैंड सीरीज उनके लिए कुछ खास नहीं रही. ऐसे में अब इस बल्लेबाज को अगर मौका मिलता है, तो वह पूरी कोशिश करेंगे कि वह बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद मिले.

हरारे में वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी सबकी नजरें

जिम्बाब्वे के साथ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस मैच में वैभव को खिलाया जा सकता है, क्योंकि इस मैदान पर उनका रिकॉर्ड कमाल का है. उन्होंने अंडर -19 के लिए यहां 7 मैचों की 7 पारियों में 62.71 की औसत से कुल 439 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए और उनके बल्ले से 41 चौके और 30 छक्के भी निकले थे. ऐसे में हरारे में इस बल्लेबाज से भारतीय खेमे को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.

ये भी पढ़ें: ये हैं 2026 में सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, नंबर-2 पर वैभव सूर्यवंशी, नंबर-1 पर विदेशी बल्लेबाज का राज