
नॉन TET शिक्षकों को नोटिस
हरियाणा में 15 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट है. हरियाणा के शिक्षा निदेशालय ने इन 15 हजार शिक्षकों को नोटिस जारी किया है. निदेशालय की तरफ से जारी नोटिस में इन 15 हजार शिक्षकों को हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) अनिवार्य रूप से पास करने को कहा गया है, ऐसा ना करने पर इन 15 शिक्षकों को या ताे नौकरी छाेड़नी पड़ेगी या उन्हें जबरन रिटायर्ड कर दिया जाएगा.
आइए, पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. शिक्षा निदेशालय ने क्यों शिक्षकों को नोटिस जारी किया है. जानेंगे कि किन शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही जानेंगे कि HTET को लेकर क्या अपडेट है.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत शिक्षकाें को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने नंवबर 2025 में एक अहम फैसला लिया था. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में देशभर के नाॅन TET शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य कर दिया था. मसलन, सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था देशभर के सरकारी स्कूलों में पहले से पढ़ा रहे शिक्षकाें को TET पास करना होगा. हालांकि रिटायरमेंट के पास शिक्षकों को इससे राहत दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि TET पास ना करने वाले शिक्षकों की नौकरी खत्म की जा सकती है या उनका प्रमोशन रोका जा सकता है.सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का असर देश भर के 20 लाख से अधिक नॉन TET पास शिक्षकों पर पड़ रहा है, जिनकी नौकरी पर संकट मंडराया हुआ है.
5 साल से अधिक नौकरी वाले नॉन TET शिक्षकों को नोटिस
हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने राज्य के ऐसे नाॅन TET शिक्षकों को नोटिस जारी किया है, जिनकी नौकरी 5 साल से अधिक बची हुई है. यानी की 5 साल में रिटायर होने वाले शिक्षकों को राहत दी गई है, लेकिन ऐसे शिक्षकों का प्रमोशन रोका जाएगा. वहीं 5 साल से अधिक नौकरी वाले 15 हजार शिक्षकों को अनिवार्य रूप से HTET पास करने को कहा गया है. HTET पास नहीं करने वाले शिक्षकों की नौकरी खत्म की जाएगी.
12 हजार प्राइमरी और 3000 लेक्चरर
हरियाणा शिक्षा निदेशालय की तरफ से जिन 15 हजार नॉन TET शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है, उसमें सबसे अधिक प्राइमरी शिक्षक हैं. जानकारी के अनुसार जिन शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है, उसमें 12 हजार प्राइमरी शिक्षक हैं. तो वहीं 3000 लेक्चरर है.
साल में दो HTET का आयोजन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देशभर के नॉन TET शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य हो गया है. हालांकि शिक्षक संगठन इसका विराेध करते हुए आंदोलन कर रहे हैं. शिक्षक संगठन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाने की मांग कर रहे हैं. वहीं कई राज्यों में शिक्षकों के लिए स्पेशल TET का आयोजन किया जा रहा है. यूपी में स्पेशल TET के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. वहीं हरियाणा में साल में दो बार HTET आयोजित किया जा सकता है. शिक्षकों को HTET में शामिल होने के लिए कहा गया है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More