जयपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए कल मतदान होगा। नगर निगम चुनाव में 723 प्रत्याशी मैदान में हैं। 24 लाख 33 हजार 121 मतदाता इन प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला करेंगे। वोटिंग को लेकर निर्वाचन शाखा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पूरे शहर में कल होने वाले मतदान को लेकर 2256 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। आज सुबह से ही पोलिंग पार्टियां भवानी निकेतन केन्द्र से चुनाव सामग्री लेकर अपने-अपने पोलिंग सेंटर्स के लिए रवाना हो गई हैं।

पोलिंग टीम को आज ईवीएम समेत अन्य चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई।मतदान दलों के बूथों तक पहुंचने के साथ ही शुक्रवार को होने वाले मतदान की अंतिम तैयारियां भी पूरी की गई। जिला निर्वाचन शाखा की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर संदेश नायक ने मतदान प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों और मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का फोकस शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान कराने पर है।

भवानी निकेतन कॉलेज से मतपेटियां लेकर निकलते कर्मचारी।

भवानी निकेतन कॉलेज से मतपेटियां लेकर निकलते कर्मचारी।

BJP-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में इस बार प्रमुख मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच है। वहीं, बाकी 425 प्रत्याशी निर्दलीय या अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय और बहुकोणीय भी देखने को मिलेगा।

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर के बाद अब प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। शुक्रवार को सुबह से मतदान शुरू होने के साथ ही मतदाता अपने वार्ड के प्रत्याशियों के लिए वोट करेंगे। मतदान के बाद ईवीएम को निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा।

गुरुवार को कर्मचारियों की मतदान को लेकर विशेष ट्रेनिंग भी आयोजित की गई।

गुरुवार को कर्मचारियों की मतदान को लेकर विशेष ट्रेनिंग भी आयोजित की गई।

24.33 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में कुल 24 लाख 33 हजार 121 मतदाता हैं। इनमें 12 लाख 61 हजार 380 पुरुष मतदाता, 11 लाख 71 हजार 649 महिला मतदाता और 92 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इतने बड़े मतदाता वर्ग के लिए जिला निर्वाचन शाखा ने 2256 मतदान केंद्र बनाए हैं।

चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाता पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव में अपने वार्ड के प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

जयपुर के 150 वार्ड को लेकर शुक्रवार को वोटिंग की जाएगी।

जयपुर के 150 वार्ड को लेकर शुक्रवार को वोटिंग की जाएगी।

14 सितंबर को आएगा चुनाव परिणाम

जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी और इसी दिन सभी 150 वार्डों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेयर पद के लिए 21 सितंबर को चुनाव होगा, जबकि डिप्टी मेयर पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव कराया जाएगा। ऐसे में शुक्रवार का मतदान सिर्फ वार्ड पार्षदों के चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके नतीजे आगे जयपुर नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तस्वीर भी तय करेंगे।

जयपुर में 700 से ज्यादा प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिनकी भाग्य का फैसला 14 सितंबर को होगा।

जयपुर में 700 से ज्यादा प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिनकी भाग्य का फैसला 14 सितंबर को होगा।

---

ये खबर भी पढ़ें

जानिए जयपुर में आपका घर किस वार्ड में आता है:150 वार्डों में चुनावी मुकाबला, परिसीमन के बाद बदल गया कई इलाकों का वार्ड

सतीश पूनिया-सचिन पायलट को क्यों मिली पंजाब की कमान:चन्नी-राजा और रंधावा खेमे से कैसे निपटेंगे पायलट, हरियाणा जैसा कमाल दिखा पाएंगे पूनिया?

जयपुर नगर निगम चुनाव में 723 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला:48.16% महिलाएं और 23% जेन-जी वोटर्स, जानिए उम्मीदवारों की पूरी डिटेल

.