Vodafone Idea (Vi) नए प्लान्स के साथ तेजी से अपना पोर्टफोलियो रिफ्रेश कर रही है। हाल ही में वीआई ने 290 दिन चलने वाला 3050 रुपये का प्लान लॉन्च किया था। अब कंपनी 150 दिन चलने वाला प्लान लेकर आई है। इस प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या मिलेगा, चलिए एक नजर डालते हैं..

1/5

Vi का 1750 रुपये का प्रीपेड प्लान 

वीआई का नया 1750 रुपये का प्रीपेड प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो इस प्लान के रोज का खर्च 11.66 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और पूरे दिन अनलिमिटेड डेटा (5G और 4G डेटा) मिलता है। वीआई का कहना है कि 5G स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले ग्राहक उन क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा का उपयोग कर सकेंगे जहां वीआई का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, जबकि अन्य को अनलिमिटेड 4G डेटा मिलता रहेगा। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज लिया जाएगा। यह प्लान फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में उपलब्ध है।

2/5

Vi के पास 1749 रुपये का प्लान भी

कंपनी के पास पहले से ही 1 रुपये सस्ता 1749 रुपये का प्लान भी है। यह प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो इस प्लान के रोज का खर्च 9.71 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 1.5GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। प्लान में बिंज ऑल नाइट (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB तक का बैकअप डेटा) जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज लिया जाएगा। आप Vi के इन प्लान्स पर भी विचार कर सकते हैं:

3/5

Vi का 1149 रुपये का प्रीपेड प्लान

वीआई का 1149 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है, जो 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो इस प्लान के रोज का खर्च 6.38 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 1800 एसएमएस और एकमुश्त 15GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल नहीं है। डेटा कोटा समाप्त ह जाने के बाद 50 रुपये प्रति एमबी की दर से चार्ज देना होगा। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज लिया जाएगा।

4/5

Vi का 2099 रुपये का प्रीपेड प्लान

वीआई के पास 2099 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है, जो 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो इस प्लान के रोज का खर्च 11.66 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और पूरे दिन अनलिमिटेड डेटा (5G और 4G डेटा) मिलता है। वीआई का कहना है कि 5G स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले ग्राहक उन क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा का उपयोग कर सकेंगे जहां वीआई का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, जबकि अन्य को अनलिमिटेड 4G डेटा मिलता रहेगा। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज लिया जाएगा।

5/5

Vi का 2399 रुपये का प्रीपेड प्लान

वीआई का 2399 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है, जो 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो इस प्लान के रोज का खर्च 13.32 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 1.5GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है। प्लान में Vi Movies & TV ऐप का एक्सेस, बिंज ऑल नाइट (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट (हर महीने 2GB तक का बैकअप डेटा) जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज लिया जाएगा।

Gadgets Hindi News Vodafone Idea

Hindi Newsफोटोगैजेट्स150 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, इसमें 'Unlimited' 4G और 5G डेटा; फ्री कॉल्स भी