![]()
16 में CA बन गए लक्ष्मण मय्यप्पन, ACCA-CFA भी किया पास
Who Is Lakshmanan Meyyappan: अब तक 16 साल की उम्र में बच्चे को 10वीं, 12वीं की परीक्षा पास करते हुए सुना होगा, लेकिन यहां हम आपको एक ऐसे छात्र के बारे में बताएंगे जो महज 16 वर्ष की आयु में दुनिया के सबसे कम उम्र का सीए बन गया है। जी हां यहां हम लक्ष्मणन मेयप्पन की बात कर रहे हैं। मय्यप्पन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर मान्यता दी है। उन्होंने 15 साल की उम्र में ACCA की पढ़ाई शुरू की और लगभग 1 वर्ष बाद इसे पूरा कर लिया।
मां से मिली प्रेरणा
बता दें कोरोना महामारी के दौरान कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पूरी करने के बाद लक्ष्मणन की अकाउंटिंग में रुचि बढ़ी। उनकी मां खुद ACCA प्रोफेशनल हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने बेटे को अकाउंटिंग से जुड़े शुरुआती कॉन्सेप्ट समझाए। यहीं से मेयप्पन की इस क्षेत्र में रुचि बढ़ती चली गई। अकाउंटिंग के बेसिक कॉन्सेप्ट समझने के बाद उन्होंने ACCA की पढ़ाई करने का फैसला लिया और महज 1 साल में इसे पूरा कर लिया।
ACCA के बाद CFA की डिग्री
इसके बाद फाइनेंस को और अच्छे से समझने के लिए उन्होंने सीएफए क्वालिफिकेशन की दिशा में कदम बढ़ाया और इसे भी पूरा किया। उन्होंने फाइनेंस की दुनिया को और गहराई से समझने के लिए CFA क्वालिफिकेशन की दिशा में कदम बढ़ाया और इसे भी पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और शैक्षणिक क्षमता बढ़ाने के लिए फाइनेंस में MSc की पढ़ाई शुरू की।
सीनियर रिसर्च एनालिस्ट के रूप में कार्य
इतना ही नहीं आपको बता दें कि मय्यप्पन दुबई स्थित सेंचुरी फाइनेंशियल में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं। बता दें उनकी रुचि न केवल अकाउंटिंग और फाइनेंस तक सीमित है बल्कि खाली समय में उन्हें घड़ियों को डिजाइन करने और बनाने में भी दिलचस्पी है। पढ़ाई और काम के अलावा उन्हें वह अपने खाली समय में इस रचनात्मक काम के लिए समय निकालते हैं।
घड़ी डिजाइन करने का भी शौक
मय्य्प्पन की रुचियां केवल अकाउंटिंग और फाइनेंस तक सीमित नहीं हैं। पढ़ाई और काम के अलावा उन्हें वह अपने खाली समय में इस रचनात्मक काम के लिए समय निकालते हैं। इससे पता चलता है कि उनका व्यक्तित्व केवल पढ़ाई और करियर तक सीमित नहीं है।
![]()
आदित्य सिंहauthor
आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article