Jul 30, 2026 08:36 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग के IPO का टोटल साइज 160 करोड़ रुपये तक का था, इस पर करीब 30,000 करोड़ रुपये की बोली लगी है
- IPO में कंपनी के शेयर का दाम 301 रुपये है
- ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 225 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं

Poojaa Precision Engg का आईपीओ 278 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है।
पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ को बंपर रिस्पॉन्स मिला है। पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ का टोटल साइज 160 करोड़ रुपये तक का था, इस पर करीब 30,000 करोड़ रुपये की बोली लगी है। यह बात मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में कही गई है। पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग के शेयर ग्रे मार्केट में भी दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 74 पर्सेंट से अधिक के फायदे का साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 28 जुलाई को खुला था और यह 30 जुलाई तक ओपन रहा।
IPO में 301 रुपये शेयर का दाम, 225 रुपये पहुंच गया GMP
पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ में शेयर का दाम 301 रुपये था। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 225 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग के शेयर 526 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी, पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 74 पर्सेंट से अधिक के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार 31 जुलाई को फाइनल हो सकता है। वहीं, कंपनी के शेयर मंगलवार 4 अगस्त 2026 को लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।
IPO पर लगा 278 गुना से ज्यादा दांव
पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ पर टोटल 278.83 गुना दांव लगा है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 247.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। आईपीओ में एंप्लॉयीज कैटेगरी में 1.33 गुना दांव लगा है। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 463.43 गुना सब्सक्राइब हुआ है। पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 206.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की दो लॉट में 800 शेयर हैं। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को कंपनी के आईपीओ में 2,40,800 रुपये का निवेश करना पड़ा है।
क्या करती है पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग?
पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग (Poojaa Precision Engg.) की शुरुआत अगस्त 1992 में हुई है। पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग एक प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी है, यह एल्युमीनियम डाई-कास्टिंग और प्रिसिजन-मशीन्ड कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। इन कंपोनेंट्स का इस्तेमाल इंजन, ईवी पावरट्रेन्स और इलेक्ट्रिकल सिस्टम्स में किया जाता है। कंपनी 600 से ज्यादा SKU की मैन्युफैक्चरिंग करती है। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में 216 परमानेंट एंप्लॉयीज हैं, जो कि मैन्युफैक्चरिंग, क्वॉलिटी एश्योरेंस, डिजाइन, मेंटीनेंस, बिजनेस डिवेलपमेंट, फाइनेंस, एचआर और दूसरे ऑपरेशनल फंक्शंस देखते हैं।
लेखक के बारे में
Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
और पढ़ें