श्रीमहादेवाली मंदिर तक आज शहर से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें 1600 महिलाओं ने भाग लिया।

टोंक के श्री महादेवाली मंदिर में मंगलवार से शिव महापुराण कथा शुरू होगी। सावन में पहली बार यहां शिव कथा का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर पूरे शहर में उत्साह है। श्रीमहादेव मंदिर विकास समिति की तरफ से सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई।

.

इसमें 1600 से ज्यादा महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी में सिर पर कलश लेकर निकलीं। भगवान महादेव के शिव गणों की झांकी के साथ लोग नाचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में संत महात्मा रथ पर चल रहे थे। जगह-जगह रथ पर फूल बरसाए गए और स्वागत किया गया। बैंड की मधुर धुनों के साथ कलश यात्रा में सपेरा डांस और नासिक का डोल बैंड आकर्षक रहा। शिव तांडव की झांकी, कच्छी घोड़ी नृत्य के लिए भी आकर्षण रहा।

शोभायात्रा में सफेरा डांस करती महिला कलाकार

शोभायात्रा में सफेरा डांस करती महिला कलाकार

मुख्य बाजार से निकली शोभायात्रा

शोभायात्रा भूतेश्वर महादेव मन्दिर सवाई माधोपुर चैराहा टोंक से रवाना होकर बड़ा कुआं मुख्य बाजार होते हुए, सुभाष बाजार, घंटाघर से पटेल सर्किल, सिविल लाइन, बरखड़ा बाबा, मोदी की चौकी होते हुए मार्ग से महादेवाली मंदिर पहुंची।

इस मौके पर टोंक डीएसपी मत्युंजय मिश्रा, शहर कोतवाल भंवरलाल वैष्णव, यातायात भंवरलाल मय पुलिस जाप्ते के व्यवस्था संभाले हुए चल रहे थे।

मंगलवार से कथा वाचक पुरुषोत्तम शरणदासजी महाराज (वृंदावन वाले) कथा शुरू करेंगे। कथा का समय दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक रहेगा। यात्रा के बाद मन्दिर में महिलाओं ने जलाभिषेक किया और इसके बाद संगीतमय श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन हुआ।

शोभायात्रा में संतो के साथ आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी।

शोभायात्रा में संतो के साथ आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी।

कलशों की पूजा हुई

समिति के महामंत्री अभिषेक कुमार शर्मा ने बताया- सोमवार मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मन्दिर में आचार्य पं. मोहन जी महाराज के सानिध्य में कलशों की पूजा करवाई गई। इस दौरान पं. घनश्याम शर्मा, लोकेश शर्मा, पं भुवनेश डोडवाडी ने कथा के प्रधान यजमान सुमन ओमप्रकाश शर्मा शिवाजी नगर कम्पू वाले, श्रीमहामृत्युंजय अनुष्ठान सवालक्ष जाप के मुख्य यजमान ओमप्रकाश साहू, श्रीराम चरित मानस के मुख्य यजमान पवन गर्ग, नित्य सुंदरकांड के यजमान जगदीश सैनी सहित समिति के अध्यक्ष दिनेश चैरासिया, महामंत्री अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।

इसके बाद भगवान विश्वनाथ के जयकारों के साथ कलश यात्रा व शोभायात्रा रवाना हुई। रथो में आचार्य पं मोहन जी महाराज, समिति के सरंक्षक पंडित प्रहलाद दास जी शर्मा, सदगुरू आश्रम से ज्योतिषाचार्य पं राजकुमार जी शर्मा, गोपालजी मन्दिर से महंत पं सुरेश जी दुबे, कंकाली माता मन्दिर पुजारी दुर्गालाल गोस्वामी, भूतेश्वर महादेव मन्दिर जयपुर से महंत बालकिशनजी महाराज,तेजाजी धाम सोनवा से श्रीसीतरामजी महाराज सवार थे।

इनके आगे शोभायात्रा में सोनू ढोल ताशा नासिक के कलाकार अपने अलग की अंदाज में ढोल ताशा बजाते हुए सबका मन मोह रहे थे। वहीं टोंक के शिवम बैंड, निम्बेडा बैंड भी भजनों की स्वर लहरियां बिखेर रहे थे। इनके बीच गुलाबी लहरिये में कलश लिए महिलाएं नाचते हुए चल रही थी।

श्री महादेवाली मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद यजमान

श्री महादेवाली मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद यजमान

शोभायात्रा में पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, मणिकांत गर्ग, समिति के अध्यक्ष दिनेश चैरासिया, मिथलेश गर्ग, महेन्द्र बंसल, महामंत्री अभिषेक कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पूरण मावडा, हरिराम सैनी, सूरज साहू, कोषाध्यक्ष रामवतार साहू, मंत्री पवन शर्मा, पुजारी व्यवस्थापक पवन शर्मा, सह संयोजक विकास वशिष्ठ, जगदीश सैनी, प्रवक्ता श्याम शर्मा पत्रकार, बाबूलाल शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, पवन गर्ग, हरवंश शर्मा, अजय चौरासिया, अरविंद विजय सीए, सुरेश जाजू, रविप्रकाश विजय, नयन कवंर राठौड, विनोद चौरासिया, अनिल टिक्कीवाल आदि साथ चल रहे थे।