Sep 11, 2026 09:59 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Samsung का 12GB रैम, AMOLED डिस्प्ले, S Pen और 10,090mAh बैटरी वाला Galaxy Tab S10+ के Wi-Fi मॉडल पर 17,000 रुपए फेस्टिव डिस्काउंट मिल रहा है। जानें फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की डील:

17,000 रुपए सस्ता हुआ Samsung का प्रीमियम Tablet
अगर आप प्रीमियम टैबलेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Samsung का यह ऑफर आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने अपने Galaxy Tab S10+ पर फेस्टिवल ऑफर पेश किया है, जिसके बाद इस टैबलेट की कीमत में सीधे 17,000 रुपए की कटौती हो गई है। खास बात यह है कि इस कीमत में आपको सिर्फ बड़ी स्क्रीन वाला Tablet नहीं, बल्कि 12GB RAM, AMOLED डिस्प्ले, S Pen और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। Galaxy Tab S10+ में 12.4 इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर, 10090mAh बैटरी मिलती है। Tablet में S Pen भी मिलता है, जिससे नोट्स बनाने, स्केचिंग और दूसरे काम आसानी से किए जा सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
Samsung Galaxy Tab S10+ हुआ 17,000 रुपए सस्ता, जानें नई कीमत
Samsung ने भारत में Galaxy Tab S10+ पर फेस्टिव सीजन के लिए खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत Tab S10+ के दोनों वेरिएंट की कीमत में 17,000 रुपए की कटौती की गई है। Wi-Fi मॉडल अब 88,999 रुपए मिल रहा है, जबकि 5G मॉडल 1,03,999 रुपए में बेचा जा रहा है।
Galaxy Tab S10+ का Wi-Fi वेरिएंट पहले 1,05,999 रुपए में उपलब्ध था। वहीं 5G मॉडल की कीमत 1,20,999 रुपए थी। अब दोनों पर 17,000 रुपए की सीधी बचत हो रही है। दोनों मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आते हैं।
Samsung Galaxy Tab S10+ को EMI के जरिए भी लिया जा सकता है। NBFC और Samsung Finance+ के जरिए No-Cost EMI ऑप्शन के साथ इसे खरीदा जा सकता है। इससे उन ग्राहकों के लिए Tablet खरीदना आसान हो सकता है जो एक साथ करीब 90 हजार रुपये खर्च नहीं करना चाहते।
सम्बंधित सुझाव
Samsung Galaxy Tab S10+ की 6 बड़ी खासियतें
1. Samsung Galaxy Tab S10+ की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्क्रीन है। इसमें 12.4-inch Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। Samsung ने इसमें Anti-Reflection टेक्नोलॉजी भी दी है, जिससे तेज रोशनी में स्क्रीन देखने में मदद मिलती है।
2. परफॉर्मेंस की बात करें तो Galaxy Tab S10+ में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से आगे बढ़ाया जा सकता है।
3. Samsung के इस Premium Tablet की एक खास बात S Pen है। कंपनी इसे Tablet के साथ देती है। S Pen की मदद से यूजर्स स्क्रीन पर लिख सकते हैं, नोट्स बना सकते हैं, ड्रॉइंग कर सकते हैं और कई तरह के क्रिएटिव काम कर सकते हैं।
4. Galaxy Tab S10+ में 10,090mAh बैटरी दी गई है। Samsung के मुताबिक यह Tablet 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
5. Premium डिजाइन के साथ Galaxy Tab S10+ में IP68 रेटिंग भी दी गई है। इसका मतलब है कि टैब को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए रेट किया गया है। Samsung ने इस डिवाइस में मजबूत बिल्ड और Armor Aluminum डिजाइन का भी इस्तेमाल किया है।
6. Galaxy Tab S10+ में Samsung के Galaxy AI फीचर्स भी मिलते हैं। बड़ी स्क्रीन और S Pen के साथ AI बेस्ड फीचर्स नोट्स, काम और क्रिएटिव टास्क में मदद कर सकते हैं।