Telangana Road Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह निजी इलेक्ट्रिक बस की ट्रक से टक्कर हो जाने से पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह दर्दनाक हादसा हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाद मंडल के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक जताया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा गया कि सूर्यापेट की सड़क दुर्घटना से गहरा दुख पहुंचा है. पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतरीन इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाए.

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी को क्यों नहीं मिला अमेरिकी वीजा? विदेश मंत्रालय ने साफ की स्थिति

---विज्ञापन---

STORY | Six killed, 17 injured as private EV bus hits truck in Telangana; PM Modi condoles

Six people, five of them women, were killed and 17 others injured when a private electric bus they were travelling in collided with a truck in Telangana's Suryapet district on Wednesday… pic.twitter.com/fTieWOPJoL

— Press Trust of India (@PTI_News) August 26, 2026

Hon’ble Chief Minister Shri A. Revanth Reddy expressed deep shock and grief over the tragic death of Putta Rahul, a young man from Navipet in Nizamabad district, Telangana, in a road accident in Florida, USA.

He conveyed his heartfelt condolences and deepest sympathies to…

— Telangana CMO (@TelanganaCMO) August 26, 2026

पुलिस के अनुसार, 44 यात्रियों को लेकर हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही एक निजी इलेक्ट्रिक बस आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई. सूर्यापेट के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. नरसिम्हा ने बताया कि कारखानों में इस्तेमाल होने वाले भारी लोहे के खंभे ले जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया था और वहीं रुक गया. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस सीधे ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पर लदे लोहे के खंभे बस के दाहिने हिस्से को चीरते हुए अंदर घुस गए, जिससे आगे बैठे यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को तुरंत पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से 2 यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेफर किया गया है. मृतकों में आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लोग शामिल हैं, जिनमें दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी थे. पुलिस को शुरुआती जांच में तेज रफ्तार के कारण हादसा होने की आशंका है और मामले की जांच जारी है.

---विज्ञापन---

27 बार चाकू से गोदकर प्रिंसिपल का मर्डर, 2 आरोपी छात्रों को पुलिस ने दबोचा