दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 16.4 डिग्री, रिज में 16.2 डिग्री और आया नगर में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, एक्यूआई का स्तर 153 दर्ज किया गया.
Written By : पीटीआई- भाषा | Updated at : 25 Oct 2026 11:06 PM (IST)

दिल्ली में सर्दियों की एंट्री, AQI की हालत खस्ता
Source : IANS
दिल्ली में रात में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रविवार (25 अक्टूबर) को इस महीने का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस मौसम के औसत से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से 0.7 डिग्री कम 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
‘समीर’ ऐप के अनुसार, रात में हुई बारिश के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है. सुबह नौ बजे एक्यूआई 167 था और शहर के 54 निगरानी केंद्रों में से 11 में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई.
दिल्ली में कहां की हवा सबसे खराब दर्ज?
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली में एक्यूआई सबसे अधिक 245 रहा, जबकि अलीपुर में यह 233 दर्ज किया गया. आईएमडी के वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को दिल्ली का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है, लेकिन सोमवार से बुधवार तक इसके खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है.
दिल्ली में कहां कितना रहा तापमान?
अन्य मौसम केंद्रों में पालम में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 16.4 डिग्री, रिज में 16.2 डिग्री और आया नगर में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पांच मौसम केंद्रों में रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान पालम में 29.4 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 31 डिग्री, रिज में 31.4 डिग्री और आया नगर में 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा. इन केंद्रों में रिज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
दिल्ली में 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज
दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके साथ ही इस महीने कुल बारिश का आंकड़ा 62.3 मिलीमीटर पहुंच गया.शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई. आईएमडी ने सोमवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
सबसे खराब AQI वाले कुछ शहर
- खैरथल: 270
- फतेहपुर सीकरी: 241
- सोनीपत: 224
- बहादुरगढ़: 175
CPCB के डेटा के मुताबिक 268 शहरों में से 27 शहर या जिलों में AQI 0–50 रहा. 118 शहर या जिले ऐसे रहे जहां AQI का स्तर 51–100 के बीच रहा.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!
Published at : 25 Oct 2026 11:06 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola