सालों बाद गोविंदा ने खुलासा किया आखिर 17 फिल्में करने के बाद उन्होंने डेविड धवन के साथ फिल्में करना क्यों बंद किया? ...और पढ़ें
-1786281963767_m.webp)
90 की हिट एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी थी गोविंदा और धवन की
HighLights
90 की हिट एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी थी गोविंदा और धवन की
डेविड धवन के साथ गोविंदा ने क्यों बंद किया काम करना
गोविंदा ने डेविड के निर्देशन में दी कई हिट फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और फिल्ममेकर डेविड धवन 1990 के दशक की हिट एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों में से एक थे। 'राजा बाबू' और 'कुली नंबर 1' से लेकर 'हीरो नंबर 1' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी कई ऐसी फिल्में इस जोड़ी दी जिन्हें दर्शक आज भी पसंद करते हैं।
लेकिन इतनी हिट जोड़ी बनने और 1 दर्जन से ज्यादा फिल्में एक साथ देने के बाद आखिरकार गोविंदा (Govinda) ने डेविड धवन की फिल्मों में काम करना क्यों बंद किया? इसका जवाब एक्टर ने अब सालों बाद दिया है।
-1786282104885.webp)
क्यों डेविड धवन के साथ गोविंदा ने बंद किया काम?
सालों गोविंदा ने अब बताया है कि उन्होंने फिल्ममेकर के साथ काम क्यों बंद कर दिया। ANI से बात करते हुए, एक्टर ने बताया कि उन्हें लगता था कि डेविड धवन (David Dhawan) बस एक ऐसे स्टेज पर पहुंच गए थे जहां उन्हें लगा कि यह पार्टनरशिप अब और नहीं चल सकती।
-1786282057234.webp)
गोविंदा ने कहा, 'हमने साथ में 17 फिल्में कीं। डेविड भगवान के बच्चे जैसे हैं। जिस वक्त उसे ऐसा लगा कि समय आ गया है कि मैं गोविंदा के साथ और आगे नहीं बढ़ पाऊंगा, वह वहीं रुक गए। मैं चाहता था कि हम साथ में 18वीं और 19वीं फिल्म भी करें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसलिए मुझे लगा कि वह अपनी सोच के हिसाब से चल रहे हैं। मुझे इस बारे में कभी कोई शक नहीं था'।
पर्सनली अच्छा रहा दोनों का रिश्ता
एक्टर ने यह भी माना कि वह कभी-कभी धवन से नाराज हो जाते थे, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका पर्सनल रिश्ता उनके प्रोफेशनल रिश्ते के खत्म होने के बावजूद बना रहा।
-1786282074038.webp)
गोविंदा ने कहा, 'कभी-कभी मैं उनसे नाराज हो जाता था। मैं उन्हें कॉल करता था, और वह समझ जाते थे। अब भी जब मेरा टॉपिक आता है, तो वह रोने लगते हैं। वह सच्चे हैं। वह एक अच्छे इंसान हैं'।
गोविंदा का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, एक्टर गोविंदा अभी अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार भी हैं और इसके जरिए वे सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं।
वहीं डेविड धवन ने जून में रिलीज हुई है जवानी तो इश्क होना है डायरेक्ट की थी। जिसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने काम किया था। यह फिल्म अभी जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।
यह भी पढ़ें- मां के निधन के बाद Govinda ने की थी सुसाइड की कोशिश? नर्मदा नदी में उतरने लगे थे एक्टर