Aug 04, 2026 09:47 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

इस कार ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट को टॉप किया। बलेनो इस सेगमेंट में सालों से राज कर रही है। वहीं, अपने कॉम्पटीटर्स जैसे हुंडई i20, टाटा अल्ट्रोज और टोयोटा ग्लैंजा जैसे मॉडल पर भारी पड़ती है। जुलाई में बलेनो की 18,241 यूनिट बिकीं।

maruti baleno best premium hatchback july 2026

मारुति की इस कार को जुलाई में 18,241 ग्राहक मिले

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

मारुति सुजुकी के लिए बलेनो एक बार फिर प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नंबर-1 पोजीशन पर कब्जा जमाने में कामयाब रही। दरअसल, जुलाई सेल्स की टॉप-10 कारों में बलेनो को 6वीं पोजीशन मिली। वहीं, इस कार ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट को टॉप किया। बलेनो इस सेगमेंट में सालों से राज कर रही है। वहीं, अपने कॉम्पटीटर्स जैसे हुंडई i20, टाटा अल्ट्रोज और टोयोटा ग्लैंजा जैसे मॉडल पर भारी पड़ती है। जुलाई में बलेनो की 18,241 यूनिट बिकीं। जबकि, एक साल पहले जुलाई 2025 में इसकी 12,503 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 5,738 यूनिट ज्यादा बिकीं और िसे 45.89% की शानदार YoY ग्रोथ मिली। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए है। चलिए एक बार टॉप-10 कारों की लिस्ट देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Honda City

₹ 12 - 20.99 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

टॉप-10 कार मॉडल वाइज सेल्स जुलाई 2026
नंमॉडलजुलाई 2026जुलाई 2025अंतरग्रोथ % YoYमार्केट शेयर %
1मारुति डिजायर23,79120,8952,89613.8611.84
2मारुति वैगनार23,33814,7108,62858.6511.62
3मारुति अर्टिगा21,60616,6045,00230.1310.76
4मारुति स्विफ्ट21,53814,1907,34851.7810.72
5टाटा पंच21,31310,78510,52897.6210.61
6मारुति फ्रोंक्स19,47312,8726,60151.289.69
7मारुति बलेनो18,24112,5035,73845.899.08
8हुंडई क्रेटा18,08816,8981,1907.049
9टाटा नेक्सन17,47112,8254,64636.238.7
10महिंद्रा स्कॉर्पियो16,00913,7472,26216.457.97
टोटल2,00,8681,46,02954,83937.55100

Maruti Suzuki Baleno 2026

Maruti Suzuki Wagon R Bioflex

Hyundai i20

Tata Tiago NRG

Tata Altroz

2025 बलेनो का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

सुज़ुकी द्वारा तैयार 2025 बलेनो अब ज्यादा अग्रेसिव डिज़ाइन के साथ और भी मजबूत नजर आती है। इसमें एक व्यवस्थित और एयरोडानामिक बॉडी डिजाइन मिलता है जो बोल्ड फ्रंट ग्रिल के साथ आती है। इसके आगे के हिस्से में शार्प LED हेडलैम्प्स और स्टाइलिश DRLs हैं। पीछे की तरफ ट्वीक्ड LED टेल लैंप और ज्यादा अग्रेसिव बम्पर देखने को मिलता है। नए एलॉय व्हील पैटर्न भी कार को चौड़े स्टांस के साथ एक प्रीमियम लुक देते हैं।

इसके केबिन अंदर से प्रीमियम लगता है। इसमें बेस्ट क्वालिटी का मेटेरियल और डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री इसके लुक में चार चांद लगा देती हैं। ये शार्प और आकर्षक लगता है। इंफोटेनमेंट की बात करें तो, इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन यूनिट एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के लिए वायरलेस है। अन्य फीचर्स में आर्कमिस ट्यून्ड ऑडियो सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। यहां तक कि सीटों को भी कम्फर्टेबल बैठने के लिए डिजाइन किया गया है।

मारुति ने 2025 बलेनो में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल-स्टार्ट असिस्टेंस के साथ इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX कंपोनेंट, एक मजबूत सेफ्टी हार्नेस प्लेटफॉर्म, हार्टेक जैसे गजब के सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है। ताकि स्ट्रक्चरल सेफ्टी में सुधार हो और ग्राहकों की सेफ्टी काफी हद तक सुनिश्चित हो सके। इसमें एक बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है। इसमें कोलैरोकार और नेक्सा ब्लू, स्प्लेंडिड सिल्वर, ग्रैंडियर ग्रे, आर्कटिक व्हाइट, ऑपुलेंट रेड और लक्स बेज जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं।

2025 बलेनो का इंजन और माइलेज
2025 बलेनो में BS-VI कॉम्पलायंट 2-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन है जो डुअलजेट, डुअल VVT टेक्नोलॉजी से लैस है, जो बेजोड़ परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज देता है। 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT (ऑटो गियर शिफ्ट) खरीदारों के लिए उपलब्ध हैं। मारुति ने केबिन को ज्यादा शांत बनाने के लिए NVH लेवल को कम करने पर भी काम किया है। बलेनो के पेट्रोल वैरिएंट का माइलेज 22-23 kmpl है।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें