Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. वो T20I में फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. वो T20I में फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/23/vaibhav-sooryavanshi-2026-07-23-19-24-13.jpg)
Vaibhav Sooryavanshi Photograph: (X/BCCI)
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है. जिम्बाब्वे के हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग करते हुए तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 18 गेंदों पर अपना पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया. इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
जिम्बाब्वे के दिए 126 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने की. अभिषेक इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने. वहीं वैभव सूर्यवंशी बेहद ही आक्रामक शुरुआत की. इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल की तरह ही तूफानी बल्लेबाजी की. वैभव ने सिर्फ 18 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.
T20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 118 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल लगाने का कारनामा किया है. वैभव ने जिब्राल्टर के लुईस ब्रूस को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 16 साल 56 दिन में टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया था. वहीं इंडोनेशिया के कविन चड्ढा इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 16 साल 76 दिन की उम्र में इस कीर्तिमान को बनाया था. वहीं सिएरा लियोन के अलुसीन तुरे चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने 16 साल 89 दिन की यह उपल्बधि हासिल की. भूटान के तेनजिन राबगे ने 16 साल 118 दिन के साथ पांचवे नंबर पर हैं. वहीं आखिरी बार यह कारनामा अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने किया था. उन्होंने जिम्बाब्वे के ही खिलाफ साल 2019 में 17 साल 296 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था.
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
टी20 इंटरनेशनल में अपनी पहली फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
- 15 साल 118 दिन - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे, 2026
- 16 साल 56 दिन - लुईस ब्रूस (जिब्राल्टर) बनाम माल्टा, अलबेरिया, 2021
- 16 साल 76 दिन - कविन चड्ढा (इंडोनेशिया) बनाम स्वीडन, बाली, 2026
- 16 साल 89 दिन - अलुसीन तुरे (सिएरा लियोन) बनाम घाना, बेनोनी, 2023
- 16 साल 118 दिन - तेनजिन राबगे (भूटान) बनाम चीन, कुआलालंपुर, 2023
- 17 साल 296 दिन - रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफगानिस्तान) बनाम ज़िम्बाब्वे, चटगांव, 2019
The podium for the youngest maiden international fifty (Full Member teams) has a new No. 1. 🥇
🥇 Vaibhav Sooryavanshi - 15y 118d
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 23, 2026
🥈 Sachin Tendulkar - 16y 213d
🥉 Shahid Afridi - 16y 214d pic.twitter.com/NQtdn2lVMl
अपना चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में सिर्फ 19 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 4 छक्का लगाया. इस इस दमदार पारी के दम पर टीम इंडिया इस मैच में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. बता दें कि वैभव सिर्फ अपना चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. उन्हें इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला था. हालांकि अपने डेब्यू सीरीज में वैभव कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही मैच में वैभव ने अपना इरादा जाहिर कर दिया है कि वो इस सीरीज में किस अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि बचे 2 मैचों में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा.
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: मयंक यादव ने T20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें