Time Published: Friday, August 28, 2026, 8:03 [IST]

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू अंडर 19 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी शामिल किया गया है।

इस टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं है। खास बात यह है कि वैभव हाल के महीनों में कम उम्र में ही सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंच चुके हैं। 15 की उम्र में खिलाड़ी का नाम अंडर 19 टीम में तो आना चाहिए था लेकिन एक खास कारण से ऐसा नहीं हो पाया।

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से कम उम्र में ही अलग पहचान बनाई है। वह 2026 में भारत की अंडर 19 टीम के साथ वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं और इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सीनियर टीम की ओर से डेब्यू करने का मौका भी मिला। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू अंडर 19 सीरीज के लिए उनके चयन की उम्मीद थी। उनके टीम में नहीं होने की वजह प्रदर्शन या उम्र नहीं, बल्कि BCCI का एक पुराना नियम है।

क्या है बीसीसीआई का अहम नियम?

बीसीसीआई ने 2016 में ऐसा नियम लागू किया था जिसके तहत कोई खिलाड़ी एक से ज्यादा अंडर 19 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकता। इसका मतलब है कि अगर कोई क्रिकेटर उम्र के लिहाज से अगले अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए योग्य भी रहता है, तब भी उसे दूसरी बार इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं दिया जाएगा। वैभव पहले ही 2026 अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसलिए अब वह भविष्य के किसी अन्य अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से नहीं खेल सकेंगे।

किन प्लेयर्स पर पड़ा नियम का असर?

इस नियम का असर पहले भी भारतीय क्रिकेटरों पर पड़ चुका है। वॉशिंगटन सुंदर के साथ 2018 में कुछ ऐसा ही हुआ था। मौजूदा नियम से पहले सरफराज खान, संदीप शर्मा और विजय जोल जैसे कुछ खिलाड़ी एक से ज्यादा अंडर 19 वर्ल्ड कप में नजर आ चुके हैं। नए प्लेयर अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेलेंगे, इस वजह से टीम भी उसी तरह तैयार की जा रही है, इसलिए वैभव का नाम शामिल नहीं किया गया।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range