Guru Nakshatra Parivartan 2026: गुरु ने शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश कर लिया है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बदलाव का शुभ असर मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों पर सबसे अधिक देखने को मिल सकता है.
X

ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना जाता है. (Photo: ITG)
गुरु ग्रह ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है. गुरु शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र के चौथे पद में गोचर कर गए हैं. इसके बाद गुरु 19 अगस्त अश्लेषा नक्षत्र के प्रथम चरण में गोचर कर जाएंगे. गुरु ने सावन के पहले सोमवार पर ये नक्षत्र परिवर्तन किया है. ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना जाता है. इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि पुष्य नक्षत्र के अंतिम चरण में आने के बाद गुरु चार राशियों को बड़ा लाभ दे सकते हैं. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि
गुरु का यह नक्षत्र पद परिवर्तन मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा माना जा रहा है. इन्हें नौकरी और कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं. लंबे समय से रुके काम पूरे होने लगेंगे. आमदनी बढ़ने के संकेत हैं. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो लाभ मिलने की संभावना बन सकती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को भी इस गोचर का लाभ मिलने वाला है. धीरे-धीरे परेशानियां कम होती नजर आएंगी. परिवार से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकल सकता है. घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं. अचानक धन लाभ की संभावना भी बन सकती है.
सम्बंधित ख़बरें
तुला राशि
इस दौरान तुला राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ दिखाई दे सकता है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं. काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. यह यात्रा लाभदायक रह सकती है. पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मन भी पहले से अधिक खुश रहेगा.
कुंभ राशि
यह बदलाव समय कुंभ राशि के लोगों के लिए बेहद अच्छा माना जा रहा है. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरी में नई जिम्मेदारी या कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. कुछ लोग घर या वाहन पर खर्च कर सकते हैं. पैसों से जुड़ी परेशानियां कम होने के संकेत हैं.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
