Aug 12, 2026 07:14 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Batwara 1947 vs Awarapan 2 Advance Booking: 14 अगस्त के दिन सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की मूवी ‘आवारापन 2’ आने वाली है।

Batwara 1947, Awarapan 2

बटवारा 1947 और अवारापन 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 14 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। दरअसल, 'आवारापन 2' (Awarapan 2) और 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) एक साथ रिलीज हो रही हैं। बॉक्स ऑफिस सनी देओल और इमरान हाशमी में से किसकी फिल्म आगे निकलेगी ये तो तभी पता चलेगा, लेकिन अभी एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने चौंका दिया है।

एडवांस बुकिंग में कौन निकला आगे?

'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग के मामले में बना ली है, जबकि 'बंटवारा 1947' भी अपनी मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश में है। हालांकि, दोनों फिल्में के पास अभी भी दो दिन का समय है।

बंटवारा 1947 के पोस्टर पर लोगों का कन्फ्यूजन

'आवारापन 2' की कितनी टिकट्स बिकीं?

'आवारापन 2' की बुधवार शाम 6 बजे तक 50,124 टिकट्स बिकी हैं। इन टिकट्स की एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने रिलीज से पहले ही 1.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

'आवारापन 2' की इन राज्यों में बिकीं सबसे ज्यादा टिकट्स

दिल्ली और महाराष्ट्र में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। कुल कलेक्शन का बड़ा हिस्सा इन्हीं दो राज्यों से आ रहा है।

दिल्ली: 44.31 लाख

महाराष्ट्र: 38.89 लाख

उत्तर प्रदेश: 15.36 लाख

गुजरात: 14.64 लाख

पश्चिम बंगाल: 10.36 लाख

आवारापन 2 को मिला सीबीएफसी से सर्टिफिकेट

'बंटवारा 1947' ने एडवांस बुकिंग के जरिए कितनी कमाई की है?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' ने 14,168 टिकट्स की एडवांस बुकिंग के जरिए 45.77 लाख की कमाई की है।

पंजाब नहीं, इन राज्यों में हुई ज्यादा कमाई

'बंटवारा 1947' को भी दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान में दर्शक मिल रहे हैं, हालांकि इसका एडवांस बुकिंग 'आवारापन 2' की तुलना में सीमित है।

दिल्ली: 13.14 लाख

महाराष्ट्र: 9.03 लाख

गुजरात: 5.51 लाख

राजस्थान: 4.69 लाख

उत्तर प्रदेश: 3.01 लाख

'बंटवारा 1947' या ‘आवारापन 2’, जानिए पहले दिन कौन निकलेगा आगे

14 अगस्त के दिन बॉक्स ऑफिस पर होने वाला क्लैश

एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों से साफ है कि 'आवारापन 2' टिकटों की बिक्री और कमाई दोनों ही मामलों में 'बंटवारा 1947' से आगे है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 14 अगस्त को रिलीज के बाद माउथ-पब्लिसिटी के दम पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है और पहले दिन किसकी ज्यादा कमाई होती है।