शबाना आजमी ने अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' की असफलता पर हैरानी जताई है. साथ ही अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए सनी देओल के मुस्लिम किरदार पर भी बात की है.
Written By : संदीप मेहरा | Updated at : 29 Aug 2026 12:28 PM (IST)

'बंटवारा 1947' के फ्लॉप होने पर शबाना आजमी ने क्या कहा?
Source : Instagram
बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने 'ग़दर 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की थी. इसके बाद वो 'जाट' और 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्मों से भी फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए. वहीं हाल ही में आई फिल्म 'बंटवारा 1947' से भी फैंस को ऐसी ही उम्मीद थी, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह पिट गई. अब इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने पर शबाना आजमी ने हैरानी जताई है. उन्होंने फिल्म में सनी के मुस्लिम किरदार को लेकर बात करते हुए 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन का उदाहरण दिया है.
'लोग कन्फ्यूज़्ड होकर थिएटर से निकले...'
शबाना आजमी ने भी बंटवारा 1947 में काम करते हुए अहम किरदार निभाया है. उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिली अफलता पर जूम से बातचीत में कहा, 'फिल्म के बुरी तरह फ्लॉप होने से मैं हैरान हूं. मेरे आस-पास के लोग आकर बताते हैं कि उन्हें ये फिल्म पसंद आई और इसका मैसेज भी. कई लोग मानते हैं कि आज के माहौल में इंसानियत के बारे में बात करना बहुत जरूरी है. दूसरी तरफ लोग थिएटर ही नहीं गए और गए भी तो वो जब बाहर निकले तो कन्फ्यूज्ड थे.'

ये भी पढ़ें: 2 शादी के बाद भी 10 साल तक तब्बू संग रहा नागार्जुन का अफेयर, रईसी में हैं अक्षय-सलमान से भी आगे
सनी देओल को आप मुसलमान क्यों नहीं देख सकते?
शबाना आजमी ने आगे सनी के मुस्लिम किरदार को लेकर कहा, 'सनी देओल को बतौर मुस्लिम किरदार आप एक्सेप्ट नहीं कर पाते हैं.' आगे उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली और अन्य का उदाहर देते हुए उनके मुस्लिम किरदार को लेकर कहा, 'आसानी से अमिताभ बच्चन ने कुली और अन्य फिल्मों में मुस्लिम किरदार अदा किए थे. जब दीवार फिल्म में उन्होंने 786 नंबर का बिल्ला लगाया था तो उसे लोगों ने एक्सेप्ट किया था. अब ऐसा माहौल क्रिएट किया जा रहा है. मैं समझ नहीं पा रही हूं, ऐसे फैसले जान बूझकर लिए जा रहे हैं.'

बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा है 'बंटवारा 1947' का हाल
बंटवारा 1947 फिल्म इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के साथ 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. इस क्लैश का फिल्म को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 120 से 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी बंटवारा 1947 अब तक 37 करोड़ रुपये ही कमा पाई है. जबकि आवारापन 2 अब तक 145.45 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

ये भी पढ़ें: 10 साल की उम्र में जगराते में गाने के ऋचा शर्मा को मिले थे 11 रुपये, ऐश्वर्या की फिल्म से बनाई पहचान
और पढ़ें

About the author संदीप मेहरा
संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
Published at : 29 Aug 2026 12:14 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola