Sunny Deol Baap Movie Update: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर वो सफलता हासिल नहीं कर पाई, जिसकी उम्मीद थी. माना जा रहा था कि ये पिक्चर अच्छा बिजनेस करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और फिल्म फ्लॉप की ओर बढ़ गई. इसी बीच सनी देओल की एक नई फिल्म पर अपडेट आ गया है. उनकी उस नई फिल्म का नाम है ‘बाप’.

‘बाप’ एक मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म है. सनी देओल के साथ इसमें जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती नजर आने वाले हैं. तमाम फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, ये फिल्म कब तक रिलीज होगी, इस बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अब ये पता चल चुका है कि ये पिक्चर किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

जी5 के साथ कोलैबोरेशन

‘बाप’ के लिए मेकर्स ने जी5 के साथ कोलैबोरेट किया है. दरअसल, 25 अगस्त को जी5 की तरफ से एक वीडियो रिलीज किया गया, जिसमें उन फिल्मों के बारे में बताया गया जो आने वाले समय में इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं. एक नाम सनी देओल की ‘बाप’ का भी है. हालांकि, अभी तक क्लियर नहीं हुआ कि मेकर्स इस पिक्चर को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज करेंगे या फिर थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. ऐसा इसलिए, क्योंकि थिएट्रिकल रिलीज को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है.

जी5 की तरफ से जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें ‘बाप’ फिल्म से सनी देओल की एक छोटी सी झलक भी दिखाई गई है. वो एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. विवेक सिंह चौहान इस फिल्म के डायरेक्टर हैं और अहमद खान ने इसे प्रोड्यूस किया है. देखना होगा कि मेकर्स कब तक इस पिक्चर पर कोई अपडेट शेयर करते हैं.

ये भी पढ़ें-

अक्षय खन्ना की महाकाली में हुई इस एक्टर की एंट्री, फिल्म को लेकर दिया धांसू अपडेट

टेस्ट होगा तो धराइए जाएंगेतेज प्रताप यादव ने पवन सिंह पर ये क्या बोल दिया

‘बंटवारा 1947’ की कमाई

बहरहाल, अगर बात ‘बंटवारा 1947’ की करें तो ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. 11 दिनों में भारत में इस पिक्चर ने सिर्फ 37.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. राजकुमार संतोषी इस फिल्म के डायरेक्टर हैं और आमिर खान प्रोड्यूसर हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button