INDW vs ZIMW : भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच आज (23 अक्टूबर) पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम महज 197 रनों पर ऑलआउट हो गई.

Google Search

INDW vs ZIMW : भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच आज (23 अक्टूबर) पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम महज 197 रनों पर ऑलआउट हो गई.

author-image

New Update

INDW vs ZIMW 1st ODI

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला वनडे Photograph: (BCCI Women)

INDW vs ZIMW : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 23 अक्टूबर को वडोदरा के कोटांबी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, भारतीय गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे की बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाईं. पूरी टीम 49.5 ओवर में 197 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारतीय टीम को जीत के लिए 198 रन का लक्ष्य मिला. भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए.

197 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे

पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा. हालांकि, बिलवेड बीजा ने एक छोर संभालकर शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पांच चौकों की मदद से 62 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मोडेस्टर मुपाचिक्वा ने 25 रन बनाए, जबकि मिशेल मावुंगा ने 29 रनों का योगदान दिया. इन बल्लेबाजों के अलावा जिम्बाब्वे की कोई अन्य खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रही. भारतीय गेंदबाजों के लगातार हमलों के कारण जिम्बाब्वे की पूरी टीम 197 रन पर सिमट गई.

श्री चरणी ने पहली बार हासिल किया 4 विकेट हॉल

भारतीय स्पिन गेंदबाज श्री चरणी ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 10 ओवर में केवल 23 रन दिए और चार विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने तीन ओवर मेडन भी डाले. उनकी इकॉनमी रेट 2.30 रही. यह श्री चरणी के वनडे करियर का पहला चार विकेट हॉल है. चरणी ने मोडेस्टर मुपाचिक्वा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, न्याशा ग्वांजुरा और मिशेल मावुंगा को आउट किया. इस मुकाबले से पहले वनडे क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 विकेट पर 41 रन था. अब उन्होंने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने भी दिखाया दम

श्री चरणी के अलावा क्रांति गौड़ ने भी शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने तीन विकेट लेकर जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी को कमजोर कर दिया. वहीं, अनुभवी गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने दो विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा को एक सफलता मिली. भारतीय गेंदबाजों के संयुक्त प्रयास से जिम्बाब्वे की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही.

ऐसा रहा श्री चरणी का वनडे करियर

श्री चरणी ने साल 2025 में अपना वनडे डेब्यू किया था. अब तक वह 22 वनडे मुकाबलों की 22 पारियों में 34 के औसत से 31 विकेट ले चुकी हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका चार विकेट का प्रदर्शन वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा नौ विकेट लिए हैं. साल 2026 में चार मैचों की चार पारियों में उनके नाम आठ विकेट दर्ज हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत:- स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, जिंतामणि कलिता, सायली सतघरे और क्रांति गौड़.

जिम्बाब्वे:- बिलवेड बीजा, शार्ने मायेर्स, नयाशा ग्वाजुरा, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), चिएद्जा धुरुरु, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांदा (कप्तान), तेंदाई माकुशा, लोर्न फिरी और ओलिंदर चारे.

यह भी पढ़ें-