सोशल मीडिया पर 80s के लुक वाली एआई फोटोज भरी हुई हैं. लोग एआई टूल्स पर अपनी फोटो अपलोड करके उसे 80 के दौर वाले लुक में बदल रहे हैं और इन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. ये दौर अपने आप में बेहद खास था क्योंकि इस समय फैशन की इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आ रहा था. कहते हैं कि 80 का दशक सिर्फ म्यूजिक-फिल्मों के लिए यादगार नहीं था बल्कि फैशन के लिहाज से भी इसे बहुत पसंद किया जाता था.

फिल्मी सितारे ही नहीं आम लोग भी कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट, अट्रैक्टिव कलर, बड़े सिल्हूट और बोल्ड एक्सेसरीज को वियर कर रहे थे. खास बात है कि आज के समय में भी 80s के फैशन को लोग फॉलो करते हैं. यहां हम आपको इस टाइम के 5 सबसे पॉपुलर पहनावों के बारे में बताने जा रहे हैं…

80s फैशन क्यों था खास ?

कहते हैं कि 80s का फैशन Less is more के बजाय More is more वाली सोच को दर्शाता था. कपड़ों में चमकीले रंग, स्टेटमेंट ज्वेलरी, बड़े-बड़े सनग्लासेस और स्पोर्टी स्टाइल के पैटर्न को फॉलो किया जाता था. आज ओवरसाइज्ड ब्लेजर, हाई-वेस्ट जींस, विंटेज डेनिम और बोल्ड कलर्स के रूप में 80s का फैशन फिर से लौटता दिखाई देता है. फर्क सिर्फ इतना है कि आज इन्हें मॉडर्न कट और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ नए अंदाज में स्टाइल किया जा रहा है.

80s के 5 आइकॉनिक पहनावे

बेल-बॉटम और फ्लेयर्ड पैंट्स

70 के दशक से शुरू हुआ बेल-बॉटम वियरिंग 80s में भी खूब पॉपुलर रहा. इसमें नीचे से चौड़ी पैंट्स को शर्ट, टी-शर्ट या जैकेट के साथ पेयर किया जाता था. युवाओं में ये वियरिंग स्टाइल काफी पॉपुलर हुआ.

शोल्डर पैड्स वाले ब्लेजर और जैकेट

इसे 80s के फैशन में पावर शौल्डर्स भी पुकारा जाने लगा था. इस तरह के पहनावे में बड़े शोल्डर पैड्स वाले ब्लेजर और जैकेट पहनी जाती थी. इस तरह के कपड़ों से शरीर के ऊपर का पार्ट ज्यादा स्ट्रक्चर्ड दिखता था. पार्टी और इवेंट्स ही नहीं ऑफिस में भी इसे खूब पहना जाता था. इस स्टाइल का फैशन इंडस्ट्री में काफी दबदबा रहा.

हाई-वेस्ट जींस और पैंट्स

आज के समय में GenZ भी हाई वेस्ट फैशन को फॉलो कर रहे हैं जबकि इस स्टाइल की मजबूत मौजूदगी 80s में भी थी. हाई वेस्ट जींस के साथ ढीली शर्ट, टक-इन टी-शर्ट या जैकेट के साथ स्टाइल किया जाता है. इसकी खासियत है कि इसमें लुक कैजुअल होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी लगता है.

पोल्का डॉट्स फैशन

इस स्टाइल को बड़े-बड़े फिल्म सितारों ने खूब फॉलो किया. लोग मानते हैं कि इस फैशन सेंस की शुरुआत 80 के दशक में हुई थी, जबकि ये बहुत पुराना प्रिंट है. ये 1950 और 60s में भी खूब पॉपुलर था. हां, 80s इस प्रिंट ने एक नया और ग्लैमरस रूप लिया.

डेनिम जैकेट या डबल-डेनिम लुक

डेनिम जैकेट 80s के सबसे पॉपुलर फैशन स्टेपल्स में शामिल रही. इसे टी-शर्ट, जींस और कभी-कभी सिर से पैर तक डेनिम के साथ स्टाइल किया जाता था. पैच, बैज और कस्टमाइज्ड डेनिम ने इस लुक को और ज्यादा पर्सनल टच दिया.

मनीष रायसवाल

मनीष रायसवाल

मनीष रायसवाल वर्तमान में टीवी9 डिजिटल में लाइफस्टाइल बीट पर बतौर टीम लीड काम कर रहे हैं. मनीष के करियर की शुरुआत साल 2015 से इंडिया न्यूज के डिजिटल प्लेटफार्म Inkhabar के साथ बतौर सब एडिटर हुई थी. अलग-अलग पड़ावों को पार करते हुए इन्होंने इंडिया न्यूज, अमर उजाला और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. 2009 से 2012 के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया से बीए ऑनर्स मास मीडिया में ग्रेजुएशन और 2012-13 के बीच देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (दिल्ली) से डिप्लोमा करने के बाद मनीष पत्रकारिता से जुड़े हैं. मनीष लाइफस्टाइल के अलावा, हेल्थ, सोशल, वुमेन और बाल विकास और ट्रैवलिंग जैसे विषयों पर लिखना पसंद करते हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े ज्यादातर टॉपिक्स पर इन्हें नई चीजें सीखने का शौक है.

Read More

google button