WI vs PAK : पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टेस्ट मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बना है, जिसने एक बार फिर क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. आइए इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.

WI vs PAK : पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टेस्ट मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बना है, जिसने एक बार फिर क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. आइए इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.

author-image

New Update

WI vs PAK

WI vs PAK Photograph: (X/WI)

WI vs PAK : पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं, जहां पर इन दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 25 जुलाई से खेला गया, जिसका नतीजा पाकिस्तान की हार के साथ आया है. इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाए. पाकिस्तान पहली पारी में 282 रनों पर ऑलआउट हो गया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने 29 रनों की पढ़त हासिल की थी. 

इसके बाद वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 181 रन बनाए. उन्होंने पाकिस्तान को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान चौथी पारी में 120 रनों पर ढेर हो गई और 90 रनों की बड़े अंतर से मैच हार गई. इस हार के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गए हैं. आज हम आपको वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बने कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं.   

— ICC (@ICC) July 28, 2026

तेज गेंदबाजों ने किया बड़ा कारनामा

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले में सभी 40 विकेट तेज गेंदबाजों ने हासिल किए हैं. इस मुकाबले में दोनों टीमों में से कोई भी स्पिन गेंदबाज एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाया है. पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब एक मैच में सभी 40 विकेट तेज गेंदबाजों ने हासिल किए हों. इससे पहले 1993 में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच हुए टेस्ट मैच में सभी 10 विकेट दोनों टीमों के पेसर्स ने लिए थे. ये टेस्ट क्रिकेट में छठवीं बार हुआ है, जब सभी 40 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं.

एक टेस्ट में पेसर्स द्वारा लिए गए सभी 40 विकेट

  • इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल, 1984
  • पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, रावलपिंडी, 1993
  • इंग्लैंड बनाम साउथ फ्रीका, लीड्स, 1998
  • साउथ अफ्रीका बनाम भारत, जोहान्सबर्ग, 2018
  • इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, लॉर्ड्स, 2026
  • वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, तरौबा, 2026

वेस्टइंडीज का पाकिस्तान के खिलाफ धमाल

इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. दरअसल, यह पहली बार है जब किसी टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ सभी 20 विकेट वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने लिए हैं. 

इसके साथ ही वेस्टइंडीज के सामने पाकिस्तान का इस मैच में पांचवां लोएस्ट टोटल भी आ गया है. 120 रन पाकिस्तान का विस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में पांचवां सबसे कम स्कोर है. 

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज का सबसे कम टोटल

  • 77 रन, लाहौर, 1986
  • 81 रन, ब्रिजटाउन, 2017
  • 104 रन, लाहौर, 1959
  • 106 रन, ब्रिजटाउन, 1958
  • 120 रन, तरौबा, 2026 

Pakistan is the worst performing ODI and T20I side since 2023 and now the worst performing Test side 😯

Pakistan lost to Bangladesh and now lost to West Indies and ranked No.9 on WTC points table 🤪

Lumber 1 team for a reason 😆pic.twitter.com/KIiKXC6HaJ

— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) July 28, 2026

जुलाई 2023 में श्रीलंका में अपनी पिछली विदेशी जीत के बाद से पाकिस्तान लगातार आठ टेस्ट हार चुका है, जो विदेशी टेस्ट में उनकी सबसे लंबी हार का सिलसिला है.

यह वेस्टइंडीज की पिछले 11 टेस्ट में सिर्फ दूसरी जीत है. दूसरी जीत पिछली सीरीज में श्रीलंका के ख़िलाफ मिली थी. वो सात मैच हारे थे और दो टेस्ट ड्रॉ रहे थे.

211 रन पाकिस्तान का वेस्टइंडीज के ख़िलाफ चौथी पारी का दूसरा सबसे कम टारगेट है जिसे वह 2017 में ब्रिजटाउन में 188 रन के टारगेट का पीछा करने के बाद हासिल नहीं कर पाया था.

ये भी पढ़ें : बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की उड़ी धज्जियां, वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में बुरी तरह हराया

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें