साल 1994 की एक ऐसी सुपरहिट फिल्म के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिसके क्लाइमेक्स शूट से पहले लीड एक्ट्रेस की मौत हो गई थी और फिल्म को दोबारा शूट करना पड़ा था। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म।

1/8![]()
1994 की बड़ी हिट साबित हुई थी ये फिल्म
साल 1994 में एक फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी, अनिल कपूर और रवीना टंडन नजर आई थीं। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?

2/8![]()
लाडला है फिल्म का नाम। अनीस बज्मी थे फिल्म के राइटर
अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है लाडला। अनीस बज्मी इस फिल्म के लेखक थे। इस फिल्म की मेकिंग काफी दर्दनाक है। क्लाइमेक्स शूट से पहले लीड एक्ट्रेस की मौत हो जाने की वजह से फिल्म को दोबारा शूट करना पड़ा था।

3/8![]()
फिल्म का 90 से 95 पर्सेंट शूट हो चुका था पूरा
दरअसल, श्रीदेवी से पहले फिल्म में दिव्या भारती को कास्ट किया गया था। दिव्या भारती के साथ फिल्म का 90 से 95 पर्सेंट शूट पूरा हो चुका था, लेकिन क्लाइमेक्स शूट से पहले दिव्या भारती की मौत हो गई थी। इस वजह से फिल्म को दोबारा शूट करना पड़ा था।

4/8![]()
अनीस बज्मी ने दिव्या भारती को किया याद
अनीस बज्मी जो इस फिल्म के राइटर थे उन्होंने बताया हाल ही में इस फिल्म की मेकिंग को याद किया। साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि अपनी मौत से एक दिन पहले दिव्या भारती ने कौन सा सीन शूट किया था।

5/8![]()
दिव्या भारती की मौत के दो महीने बाद तक नहीं हुआ था काम
जूम से खास बातचीत में उन्होंने कहा, "हमने दिव्या भारती के साथ लगभग पूरी फिल्म पूरी कर ली थी, और उन्होंने बहुत शानदार काम किया था। दुर्भाग्यवश, हम क्लाइमेक्स शूट कर पाते उससे पहले ही उनका निधन हो गया। हम सब सोच रहे थे आगे क्या करना है। किसी ने दो महीने तक काम नहीं किया था। हर कोई टूट गया था, और हमारे प्रोड्यूसर बहुत ज्यादा परेशान थे क्योंकि फिल्म शूट हो चुकी थी।"

6/8![]()
दिव्या भारती की मौत के बाद श्रीदेवी को किया गया था कास्ट
अनीस ने बताया कि उन लोगों को टाइम लगा ये मानने में कि उन्हें फिल्म को दोबारा शूट करना पड़ेगा। अनीस ने कहा कि 90 से 95 पर्सेंट फिल्म शूट हो चुकी थी। बता दें, दिव्या भारती की मौत के बाद श्रीदेवी को कास्ट किया गया और उनके साथ फिल्म को पूरा किया गया।

7/8![]()
लाडला के अलावा अंगरक्षक को भी दोबारा करना पड़ा था शूट
अनीस ने इसी बातचीत के दौरान बताया कि दिव्या के साथ उनका आखिरी शूट क्या था। उन्होंने कहा कि दिव्या भारती की मौत की वजह से उनकी दो फिल्मों को दोबारा शूट करना पड़ा था। इनमें से एक फिल्म थी लाड़ला और दूसरी थी अंगरक्षक। अनीस ने कहा- हमने अंगरक्षक भी लगभग पूरी शूट कर ली थी।

8/8![]()
दिव्या भारती का मौत से पहले क्या था आखिरी सीन?
अनीस ने कहा- हम चेन्नई में शूट कर रहे थे। दिव्या की मौत से एक दिन पहले, हम उनके साथ शूट कर रहे थे। उस सीन में दिव्या कैमरे से दूर फोकस से बाहर जाती हैं। वहीं, एक मास्क लगाए हुए आदमी उन्हें खींच रहा होता है। अनीस ने बताया कि उनका आखिरी डायलॉग था- मुझे बचाओ। डायरेक्टर ने कहा कि इस शूट के अगले दिन उन्हें पता चला कि दिव्या का निधन हो गया।

divya bharti Anil Kapoor
Hindi Newsफोटोमनोरंजन1994 की वो सुपरहिट फिल्म जिसके क्लाइमेक्स से पहले लीड एक्ट्रेस की हो गई थी मौत,पूरी मूवी दोबारा हुई थी शूट