अलवर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी-सिकंदरा मेगा हाइवे अलवर शहर के बीच से गुजर रहा है। यहां बगल की रोड को तोड़कर छोड़ दिया। - Dainik Bhaskar

भिवाड़ी-सिकंदरा मेगा हाइवे अलवर शहर के बीच से गुजर रहा है। यहां बगल की रोड को तोड़कर छोड़ दिया।

भिवाड़ी-सिकंदरा मेगा हाईवे (200 फीट रोड) पर जिम्मेदार विभागों की लापरवाही सामने आई है। नमन होटल से सदर थाना की ओर जाने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी साइड रोड को एक से दो फीट तक खोदकर पिछले एक महीने से खुला छोड़ दिया गया है। यही नहीं हाईवे पर न तो सुरक्षा के लिए बेरिकेडिंग की गई है और न ही किसी तरह के चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।

बारिश के मौसम में वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जानलेवा साबित हो रहा है। यहां 3 दिन में 2-3 वाहन फंस चुके हैं। अगर बारिश अधिक होती है तो वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ सकता है।

भिवाड़ी-सिकंदरा मेगा हाईवे पर 1 किलोमीटर तक गड्ढे।

भिवाड़ी-सिकंदरा मेगा हाईवे पर 1 किलोमीटर तक गड्ढे।

कई हादसों के बाद भी नहीं खुली प्रशासन की नींद

बारिश होने पर गड्ढों में पानी से भर जाता है, जिससे सड़क और गड्ढे का अंतर नजर नहीं आता। पानी भरने के कारण चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं होता, जिससे अनियंत्रित होकर वाहन सीधे गड्ढों में जा गिरते हैं। अब तक दो से तीन बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन और संबंधित ठेकेदार की नींद नहीं खुली है।

जबकि नियमानुसार किसी भी मुख्य सड़क पर इस तरह के निर्माण या खुदाई के दौरान पूरे इलाके को बेरिकेडिंग से कवर करना और चेतावनी बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है, मगर यहां नियमों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है।

बारिश के दिनों में पानी भर जाना से गड्ढों का पता नहीं चलता और वाहन हादसों का शिकार हो जाते हैं।

बारिश के दिनों में पानी भर जाना से गड्ढों का पता नहीं चलता और वाहन हादसों का शिकार हो जाते हैं।

पीड़ितों और स्थानीय निवासियों का दर्द:

ऑटो चालक दीपक वर्मा ने बताया कि दो-तीन दिन पहले मेरा टैंपो सीधे खुदे हुए गड्ढे में घुस गया था। एक दिन पहले एक बड़ी गाड़ी भी यहां फंस गई थी। बारिश का पानी भरते ही सड़क और गड्ढे का अंतर खत्म हो जाता है। पिछले एक महीने से यह रोड ऐसे ही खुदा पड़ा है। रात के समय तो स्थिति और भयावह हो जाती है क्योंकि कई बार रोडलाइट्स भी बंद रहती हैं।

वंडर सोसायटी के निवासी विनय कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कोई सुनने वाला नहीं है। बारिश के मौसम में इस तरह रोड तोड़कर छोड़ देना सीधे तौर पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है। हादसों का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

.

खबरें और भी हैं...

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    3 हत्या के आरोपी ने जेल से गवाह को धमकाया: बोला- तेरे बच्चों का भी वही हाल करूंगा; पुलिस ने सिक्योरिटी दी, फिर हटा ली

    बोला- तेरे बच्चों का भी वही हाल करूंगा; पुलिस ने सिक्योरिटी दी, फिर हटा ली|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:16
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अवैध खनन पर कार्रवाई: पुलिस ने टैक्टर ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने टैक्टर ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार|बानसूर,Bansur - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अलवर में 40 जगह बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन, 110 चार्जर लगेंगे, आरआर कॉलेज में बनेगा सबसे बड़ा चार्जिंग हब

    अलवर में 40 जगह बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन, 110 चार्जर लगेंगे, आरआर कॉलेज में बनेगा सबसे बड़ा चार्जिंग हब|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर