यूपी में पति-पत्नी के अर्धनग्न शव मिले: सलवार पहने पति पेड़ से लटका था; 1km दूर नदी में मिली पत्नी, पैर बंधे थे - Bijnor News
जहीर अहमद। बिजनौर16 घंटे पहले
कॉपी लिंक
यूपी के बिजनौर में पति-पत्नी के शव जंगल में मिले। पति का शव पेड़ से लटका था। शरीर पर सिर्फ पत्नी की सलवार थी। अंगूठा फंदे में फंसा था। पत्नी का शव गंगा किनारे झाड़ियों में पड़ा था। लाश अर्धनग्न थी। शरीर का आधा हिस्सा पानी में था। दोनों पैर दुपट्टे से बंधे थे।
दोनों शवों के बीच करीब 1 किमी की दूरी थी। पति-पत्नी सोमवार को लकड़ी काटने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन दोनों नहीं मिले। मंगलवार सुबह फिर तलाश की गई तो घर से करीब 2 किमी दूर जंगल में दोनों के शव मिले।
मामला जिला मुख्यालय से 6 किमी दूर जलालपुर काजी गांव का है। बहन का कहना है कि भाई-भाभी की हत्या हुई। भाभी के साथ दरिंदगी भी हुई है। पुलिस दो एंगल पर जांच कर रही है। पहला- पति-पत्नी की हत्या की गई। दूसरा- पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद सुसाइड किया।
जानिए पूरा मामला…
जलालपुर काजी गांव का रहने वाला देशराज उर्फ छोटे (40) लकड़ी काटने का काम करता था। परिवार में पत्नी सुषमा (37), बड़ी बेटी कामनी, बेटे हनी और सिद्धार्थ और छोटी बेटी कशिश हैं। परिजनों के मुताबिक, देशराज अपनी पत्नी सुषमा के साथ सोमवार सुबह 10 बजे नहर की पटरी पर लकड़ी काटने गया था।
दंपती पिछले तीन दिनों से लगातार इसी जगह लकड़ी काटने जा रहे थे। सोमवार को काफी समय बीतने के बाद भी दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने दोनों की तलाश शुरू की। जंगल में एक जगह दरांती और चप्पल मिले, मगर उनका पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और परिजन मिलकर दंपती की तलाश करने लगे। देर रात तक तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह पुलिस ने परिजनों के साथ फिर से तलाश शुरू की। सुबह 10 बजे देशराज का शव पेड़ पर मिला। थोड़ी देर बाद पत्नी का शव भी नदी किनारे मिला।
मां-बाप की मौत के बाद बेटे-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बहन बोली- भाई-भाभी की हत्या हुई है
देशराज की बहन मोनी ने बताया कि आज जब हम गंगा के किनारे पहुंचे तो मेरी भाभी की लाश मिली। उनकी चोटी बंधी हुई थी। गले में फंदा लगा था। जब लाश को पानी से बाहर निकाला गया, तो खून बह रहा था। शरीर के निचले हिस्से में कपड़े भी नहीं थे। यह सीधा-सीधा हत्या है, आत्महत्या नहीं है। यह आत्महत्या हो ही नहीं सकती, उन्हें मारा गया है।
वहीं, देशराज की बेटी कशिश का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने बताया- मैं घर पर थी। कल सुबह मम्मी-पापा गए थे। आज उनकी लाश मिली। मम्मी-पापा की हत्या हुई है।
मृतक की बहन मोनी ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है।
पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह
वारदातस्थल पर पहुंचे एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा-
पति-पत्नी के शव मिले हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
----------------------------------
ये खबर बी पढ़ें
पति को पुलिस ले गई...पत्नी की डिलीवरी के बाद मौत:फिरोजाबाद में परिवार बोला-पुलिसकर्मियों ने पेट पर लात मारी; 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
फिरोजाबाद में चोरी के शक में युवक को हिरासत में लेने के बाद उसकी गर्भवती पत्नी की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि रविवार रात पत्नी ने पति को थाने ले जाने का विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे धक्का दिया। पेट में लात मारी। इसके बाद भी पुलिसकर्मी पति को थाने लेकर गए। पढ़ें पूरी खबर…
.
खबरें और भी हैं...
‘मुझे मत पकड़ो’ कहकर तीसरी मंजिल से कूदा युवक: लखनऊ में तड़पते हुए बोला- पानी पिला दो, पड़ोसी ने कहा- जहर देंगे; 2 मिनट बाद मौत
0:44
कॉपी लिंक
शेयर
पति को पुलिस ले गई...पत्नी की डिलीवरी के बाद मौत: फिरोजाबाद में परिवार बोला-पुलिसकर्मियों ने पेट पर लात मारी; 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
1:14
कॉपी लिंक
शेयर
बहू ने ससुर की हत्या से पहले गूगल सर्च किया: कैसे मारें, जिससे मर्डर नहीं, सुसाइड लगे; कानपुर जेल में 30 सवाल पूछे
0:40
कॉपी लिंक
शेयर
व्यापारी का बेटा बोला- मंत्री निषाद फोटो-वीडियो बनवाने आ रहे: पिता निषाद समाज की आवाज उठा रहे थे, गोंडा में पीट-पीटकर हुई थी हत्या