सिंगर और एक्ट्रेस वनिता पांडे ने अपने करियर में आई चुनौतियों का सामना करते हुए खाटू श्याम बाबा की मदद से सफलता पाई. एक गाने के हटने के बाद, उन्होंने बाबा से प्रार्थना की और दो दिन में गाना Spotify पर वापस आ गया. जानते हैं कि सिंगर की जिंदगी में ये कैसे संभव हुआ.
X

वनिता की कहानी ने किया इमोशनल (Photo: Instagram @vanitaapande9)
वनिता पांडे म्यूजिक की दुनिया का जाना-माना नाम हैं. वो बेहतरीन सिंगर और एक्ट्रेस हैं. वनिता ने कई मुश्किलों को पार करते हुए इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. मुश्किल वक्त में उन्हें खाटू श्याम का सहारा मिला और उनकी नैया पार लगी. एक इंटरव्यू में उन्होंने खाटू श्याम बाबा से जुड़ी दिल छू लेने वाली कहानी बताई है.
हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम
एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि 'पल्लो लटके' के टाइम पर मेरी लाइफ में एक चैलेंज आया. गाना रिलीज होने के बाद हट गया. किसी ने गाने को लेकर शिकायत कर दी थी और उसे हटा दिया गया. मैंने कहा कि कुछ नहीं होता. हट गया, तो हम दोबारा अपलोड कर देंगे. पर कहते हैं कि ना कि भगवान कुछ करेंगे. हम रिकॉर्डिंग स्टूडियो से बाहर आ रहे थे. मैंने यूट्यूब को फोन से कनेक्ट किया हुआ था. उतने में एक गाना चलता है, 'तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना. मुश्किल में है दास तेरा. अब जल्दी आओ ना.'
वनिता कहती हैं कि वो गाना सुनकर मैं रोने लगी. मैंने खाटू श्याम बाबा से कहा कि आपको मेरी हेल्प करनी है. मुझे नहीं पता, आप करो और आप ही करो. आपको विश्वास नहीं होगा. दो दिन में उसने मुझसे माफी मांगी और मेरा गाना Spotify पर आया. इसके बाद हम खाटू श्याम शुकराना करने गए.
वनिता की बात सुनकर वीडियो देखने वाले श्रद्धालु भी भावुक हो गए. हर कोई कमेंट में खाटू श्याम बाबा की जय-जय कर रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
वनिता पांडे की बात करें, तो वो सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं. उन्होंने फोक और भक्ति गीतों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है. खास बात ये है कि वनिता ने अपने करियर को एक अलग मोड़ देते हुए म्यूजिक और परफॉर्मेंस की दुनिया में जगह बनाई. उनके गानों में लोकसंगीत, भक्ति और आधुनिक प्रस्तुति का मिश्रण देखने को मिलता है. 'पल्लो लटके' जैसे गाने के बाद वो और भी चर्चा में आईं. उनकी जर्नी उन कलाकारों के लिए प्रेरणा है, जो जीवन के किसी भी पड़ाव में नया टैलेंट लेकर आगे बढ़ते हैं.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
