फरीदाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
प्रॉपर्टी डीलर के साथ लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा। - Dainik Bhaskar

प्रॉपर्टी डीलर के साथ लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा।

फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर को किडनैप करके कर 4600 रुपए सहित दूसरे सामान की लूट करने वाले 2 डिलीवरी ब्वॉय को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया था, जब 26-27 जुलाई की रात को पीड़ित अपनी कार से घर जा रहा था।

रास्ते में खड्डा कॉलोनी के पास वह टॉयलेट के लिए रूका था। इस मामले में ACP क्राइम अमन यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

ऑफिस बंद करके घर लौट रहा था

पुलिस ने बताया कि भारत कॉलोनी का रहने वाला अमरेश पाठक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। 26-27 जुलाई की रात को वह ऑफिस बंद करके अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार से घर के लिए लौट रहा था। रास्ते में खड्डा कॉलोनी के पास वह टॉयलेट के लिए रूका था। इसी दौरान पहले वहां पर मौजूद तीन युवकों ने उसको पकड़ कर कार की पिछली सीट पर बैठा लिया।

पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है ।

पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है ।

2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

तीनों आरोपियों ने अमरेश को करीब 2 घंटे तक उसकी की कार में बंधक बना कर रखा । तीनों ने इस दौरान उससे 4 हजार 600 रुपए नगद, एक सैमसंग मोबाइल फोन, एक आईफोन-14, 2 डेबिट कार्ड और हाथ की घड़ी लूट ली। घटना के बाद आरोपी उसको कार सहित थाना भूपानी क्षेत्र के गांव टिकावली के पास छोड़कर फरार हो गए। आरोपी जाते समय कार की चाबी अपने साथ ले गए।

पुलिस ने दोनों आोरपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है

पुलिस ने दोनों आोरपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है

आरोपियों मे 2 डिलीवरी ब्वॉय शामिल

क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने मामले की जांच करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हेमंत उर्फ अन्नू (24) और राजा (18) शामिल है। दोनों ही गांव चोन्डेरा, जिला बुलंदशहर यूपी के रहने वाले है। जांच में सामने आया कि दोनों फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। दोनों ही डिलीवरी ब्वॉय का काम करते है।

.

खबरें और भी हैं...

  • ₹1.41 करोड़ की ट्री मेंटेनेंस मशीनें 2 साल से बेकार: फरीदाबाद निगम ने पेड़ों की छंटाई के लिए खरीदी थी; मांगी रिपोर्ट

    फरीदाबाद निगम ने पेड़ों की छंटाई के लिए खरीदी थी; मांगी रिपोर्ट|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • लेडी टीचर का हत्यारा बोला-2 साल से रिलेशन में थे: दावा-7 दिन साथ रही, फिर पति के पास लौटी; बातचीत बंद करने पर हत्या की

    दावा-7 दिन साथ रही, फिर पति के पास लौटी; बातचीत बंद करने पर हत्या की|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar1:22
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में करंट लगने से महिला की मौत: घर में पानी भरने के लिए मोटर चला रही थी; पाइप लगाते वक्त लगा झटका

    घर में पानी भरने के लिए मोटर चला रही थी; पाइप लगाते वक्त लगा झटका|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद BPTP में अधूरे प्रोजेक्ट्स की होगी जांच: 5 सदस्यीय कमेटी गठित; मंत्री नागर बोले- 15 दिन में आएगी रिपोर्ट

    0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर