Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आई है. यहां फ्रीज में रखी रसमलाई खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक परिवार आपस में खून के प्यासे हो गये. आरोप है कि छोटे भाई और उसकी पत्नी ने मिलकर अपने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में आरोपियों ने बड़े भाई और उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. आनन-फानन में अन्य परिजन घायल युवक और उसकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, बांगरमऊ कस्बे में शानू और नूर दो सगे भाई परिवार के अन्य लोगों के साथ रहते थे. बताया जाता है कि रविवार की रात फ्रिज में रसमलाई रखी थी. खाना खाने के बाद दोनों भाइयों की पत्नी और उसका परिवार रस मलाई खाना चाहता था. इस दौरान शानू और उसकी पत्नी सबरीन तथा नूर और उसकी पत्नी फातिमा में विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक जा पहुंची. इस बीच नूर और उसकी पत्नी फातिमा ने नूर और साबरीन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

पीड़ित पति-पत्नी की हालत गंभीर

आनन-फानन में घर के मौजूद अन्य सदस्यों ने मिलकर शानू और साबरीन को रात एक बजे अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल शानू ने अस्पताल में मौजूद लोगों को घटना की जानकारी देते हुए अपने छोटे भाई नूर और उसकी पत्नी फातमा पर हमला करने का आरोप लगाया है.

पुलिस मामले की कर रही जांच

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. चौकी प्रभारी न्यूटन सिंह ने बताया की घटना संज्ञान में है घायल भाई की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है. चौकी प्रभारी ने बताया की रविवार की रात मिठाई खाने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें एक भाई ने दूसरे भाई पर जानलेवा हमला किया गया था.

कुमार मनीष

कुमार मनीष

मनीष सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का अनुभव है. इन्हें सामाजिक, धार्मिक और पर्यटन से जुड़ी खबरों में अधिक दिलचस्पी है. इन्होंने सहारा समय के साथ अपनी पत्रकारिता की शुरुवात की थी. उसके बाद इन्होंने कई अन्य चैनलों में काम किया. मनीष ने मिर्जापुर से अब तक चार लोकसभा और चार विधानसभा चुनाव को कवर किया है . डिजिटल मीडिया की बात करें तो इन्होंने नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा था. वर्तमान में आप टीवी9 के साथ उन्नाव से जुड़े हैं. मनीष सिंह ने इंटर तक की पढ़ाई जुबली इंटर कॉलेज लखनऊ और ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएट लखनऊ विश्वविद्यालय से किया है. यहीं से मास्टर ऑफ जर्निलजम की पढ़ाई भी पूरी की है.

Read More

google button