Samay Raina Bihari Comment Controversy: समय रैना एक फिर विवादों मे घिर हैं. उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के नए एपिसोड में कथित तौर पर बिहारियों का मजाक उड़ाया. ये विवाद इतना बढ़ गया कि अब इस पर नेताओं ने आपत्ति जताई है. आइए पूरा मामला समझते हैं.

Samay Raina Bihari Comment Controversy: समय रैना एक फिर विवादों मे घिर हैं. उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के नए एपिसोड में कथित तौर पर बिहारियों का मजाक उड़ाया. ये विवाद इतना बढ़ गया कि अब इस पर नेताओं ने आपत्ति जताई है. आइए पूरा मामला समझते हैं.

author-image

New Update

Indias Got Latent 2 (5)

Photograph: (@SamayRainaOfficial/Youtube)

Samay Raina Bihari Comment Controversy: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) किसी ने किसी वजह से अक्सर खबरों में रहते हैं. हाल ही में उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने सम्मानित किया था. इस पर सुनील पाल ने आपत्ति जताई थी. ये मामला चर्चा में रहा था. अब इसके बाद समय रैना बिहारियों पर कमेंट करने को लेकर विवाद में घिर गए हैं. कॉमेडियन ने इंडिया गॉट लेटेंट 2 के लेटेस्ट एपिसोड में बिहारियों को लेकर मजाक किया. जिस पर कई बड़े नेताओं ने आपत्ति जताई है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और नेताओं ने समय को लेकर क्या कुछ कहा है.

नेताओं ने जताई आपत्ति

सोशल मीडिया पर शो का एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. जिसमें समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच बिहार और कश्मीरी पंडितों को लेकर कमेंटबाजी हुई. जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक विरोध शुरू हो गया है. दरअसल, समय रैना और कॉमेडियन शेरोन वर्मा के बीच बिहार और कश्मीर से जुड़े मुद्दों को लेकर मजाक होता है. दोनों एक-दूसरे के बैकग्राउंड को लेकर मजाक उड़ाते हैं. अब इस पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आपत्ति जताई है.  वहीं, महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक राम कदम ने रैना पर मुफ्त में पब्लिसिटी हासिल करने का आरोप लगाया है. 

कांग्रेस नेता ने समय को लेकर कही ये बात

मिथिलेश तिवारी ने भी नागरिकों और समुदायों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा, 'हमारे देश के किसी भी नागरिक के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती. जो लोग ऐसी बातें करते हैं, वे असल में देश को तोड़ने की बात कर रहे होते हैं. हम एक अखंड भारत की कल्पना करते हैं. हमारे लिए राजा और आम नागरिक बराबर हैं, और देश में जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए. बीजेपी का यही स्पष्ट रुख है.' वहीं, कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, 'हंसी-मजाक एक ईश्वरीय कला है जो लोगों का हौसला बढ़ाती है, दिल को खुश करती है और चिंताओं का बोझ कम करती है. लेकिन, जब आप इसका गलत इस्तेमाल करके किसी जाति, समुदाय या इलाके को अपमानजनक या मजाक उड़ाने वाले अंदाज में दिखाते हैं, तो इससे हंसी-मजाक की अहमियत कम हो जाती है. समय रैना को यह बात समझने की जरूरत है.'

— Mamta Gusain (@Mamtagusain5) August 29, 2026

शिवसेना के नेता ने की कॉमेडियन की आलोचना

समय रैना के बिहारी मजाक को लेकर शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने उनकी आलोचना की है. जबकि AAP नेता संजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे इस बातचीत को बहुत बड़ा मुद्दा न बनाएं. यह विवाद शो के पहले सीजन की पूर्व कंटेस्टेंट शैरोन वर्मा से जुड़े एक हिस्से को लेकर है. वह समय रैना, ओरी, अर्चना पूरन सिंह और निशांत सूरी के साथ पैनलिस्ट के तौर पर शो में लौटी थीं.

Ek Bihari, sab pe bhaari! 😂🔥 Honestly, this was the best part of the episode. Sharon absolutely nailed it — loved every bit of it! ❤️👏 #SamayRaina#Orry#ArchanaPuranSingh#NishantSuri#SharonVerma#IndiasGotLatentpic.twitter.com/RUPXiZw5iC

— Prigun (@priOpiens) August 28, 2026

समय और शेरोन के बीच का पूरा मजाक

समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच शुरुआत में हल्की-फुल्की बातचीत होती है. जिसके बाद बात बिहार और कशमीर को लेकर होने लगती है. समय शेरोन से कहते हैं कि आप कैसा फील कर रही हैं. इस पर वह कहती हैं कि वह बहुत अच्छी हैं, दो साल पहले वह कंटेस्टेंट थीं और आप जज थे, आज वह भी जज हैं और आप भी. इस समय कहते हैं कि यहां के बाद वो उन्हें एक और जगह ले जाएंगे, जो है महाराष्ट्र साइबर सेल, जहां हम दोनों होंगे. इसके बाद समय ने कहा कि शेरॉन इतनी बिहारी हैं कि इसे लगता है ईबोला का मतलब है किसी ने कुछ कहा…., इस पर शेरोन ने कहा कि समय इतना कश्मीरी हैं कि इसे पत्थर पसंद है.. वहीं, समय ने जवाब में कहा कि शेरोन वर्मा एक बिहारी हैं, जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई थीं, जस्ट बिहारी थिंग्स....शेरॉन वर्मा ने भी पलटवार करते हुए कहा कि कम से कम मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से तो छोड़ा. 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान से आमिर खान के भाई तक, बिग बॉस 20 में एंट्री लेंगे ये कंटेस्टेंट्स!