गुजरात के बनासकांठा जिले में थराद-डीसा भारतमाला हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई. मालपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार रेंज रोवर डिस्कवरी कार अचानक सड़क पर आए आवारा सांड से टकराने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से भिड़ गई.

गुजरात के बनासकांठा जिले में थराद-डीसा भारतमाला हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई. मालपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार रेंज रोवर डिस्कवरी कार अचानक सड़क पर आए आवारा सांड से टकराने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से भिड़ गई.

author-image

New Update

ACCIDENT

Gujarat Road Accident: गुजरात के बनासकांठा जिले में थराद-डीसा भारतमाला हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई. मालपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार रेंज रोवर डिस्कवरी कार अचानक सड़क पर आए आवारा सांड से टकराने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से भिड़ गई. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि लग्जरी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन में से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

राजकोट से राजस्थान का सफर बना जानलेवा

यह हादसा 27 सितंबर की सुबह घटित हुआ. राजकोट पासिंग की यह एसयूवी कार राजस्थान की तरफ जा रही थी. सुबह के समय हाईवे पर अचानक एक सांड के सामने आ जाने से ड्राइवर को गाड़ी संभालने का बिल्कुल मौका नहीं मिला. जानवर से टकराते ही कार का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार के साथ सीधे डिवाइडर में जा घुसी। दुर्घटना के बाद गाड़ी पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई और उसके पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए.

ये भी पढ़ें: 1 अक्टूबर से आपकी जेब पर पड़ने वाला है असर, बैंक ATM, FD, LPG और खरीदारी के नए नियम जानिए

स्थानीय लोगों ने की मदद, घायल अहमदाबाद रेफर

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग फौरन मदद के लिए पहुंचे और 108 एंबुलेंस सेवा को इसकी जानकारी दी. गाड़ी में मौजूद तीन यात्रियों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, तीसरे यात्री को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया. घायल व्यक्ति को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे आगे के उपचार के लिए अहमदाबाद भेज दिया गया है.

आवारा पशुओं का बढ़ता खतरा

इस जानलेवा हादसे ने हाईवे पर बेखौफ घूमने वाले आवारा मवेशियों की समस्या और उससे जुड़े खतरों को एक बार फिर सामने ला दिया है. चंद सेकंड की इस घटना में सुरक्षा के तमाम दावों वाली एक मजबूत गाड़ी भी पूरी तरह नष्ट हो गई. फिलहाल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.  

ये भी पढे़ं: ये 4 बड़ी IT कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और किसे मिलेगा मुनाफा