श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बातचीत का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि टीम में पहले से 2 ओपनर होने के वजह से युवा बल्लेबाज को अपने मौके का इंतजार करना होगा.

Written By : उफक साहिल |  Updated at : 18 Oct 2026 09:26 AM (IST)

Preferred Sources

Shreyas Iyer Explains Why Vaibhav Sooryavanshi Must Wait For His Chance playing xi 'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा

श्रेयस अय्यर और वैभव सूर्यवंशी

Source : abp live

भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना आसान नहीं होता. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इन दिनों इसी इंतजार से गुजर रहे हैं. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. ऐसे में सवाल उठ रहा था कि आखिर टीम मैनेजमेंट उन्हें मैदान पर उतारने से क्यों बच रहा है. अब कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस पर अपनी बात रखी है और बताया है कि वैभव के साथ उनकी क्या बातचीत हुई है.

श्रेयस अय्यर ने कहा कि वो वैभव को लगातार समझाते हैं कि उन्हें अपना मौका जरूर मिलेगा, लेकिन इसके लिए धैर्य रखना जरूरी है. अय्यर के मुताबिक, वैभव को अपने खेल और तैयारी के तरीके पर लगातार काम करते रहना चाहिए. उन्होंने साफ किया कि भारतीय टीम के पास पहले से 2 शानदार ओपनर हैं. इसी वजह से फिलहाल संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी जा रही है.

गौतम गंभीर भी दे चुके हैं यही संदेश

वैभव को लेकर मुख्य कोच गौतम गंभीर भी पहले अपनी बात रख चुके हैं. उन्होंने कहा था कि टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ी को अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है. गंभीर, वैभव की प्रतिभा को पहचानते हैं, लेकिन उनका मानना है कि टीम में पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को भी तरजीह मिलनी चाहिए. उन्होंने भरोसा दिलाया था कि वैभव को मौका मिलने पर खेलने के लिए काफी समय दिया जाएगा.

एशियन गेम्स में वैभव ने बनाए थे 53 रन

वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स में भारतीय टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला था. उन्होंने 2 मैचों में 53 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 176.66 रहा. लेकिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके.

 2-2 से बराबर रही टी20 सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबर रही. 5वां मुकाबला बारिश के बारिश की वजह से रद्द हो गया. श्रेयस अय्यर ने माना कि दूसरे और चौथे मैच में भारतीय टीम की गेंदबाजी बेहतर होती, तो नतीजा अलग हो सकता था. अब भारतीय टीम का अगला टी20 मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर को होना है. ऐसे में वैभव को अगले मैचों में मौका मिलता है या नहीं, इस पर नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें: भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड

About the author उफक साहिल

उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More

Published at : 18 Oct 2026 09:26 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola