पानीपत3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
वोटिंग के दौरान मौजूद प्रधान पद के दावेदार जितेंद्र कुंडू व अन्य वकील। - Dainik Bhaskar

वोटिंग के दौरान मौजूद प्रधान पद के दावेदार जितेंद्र कुंडू व अन्य वकील।

पानीपत जिला बार एसोसिएशन पानीपत की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आज (शुक्रवार) सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 4:30 बजे तक चलेगा। बार के कुल 2,546 मतदाता वोट डालकर प्रधान समेत सभी 6 मुख्य पदों पर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे 18 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखने के लिए वोटिंग EVM मशीनों के जरिए कराई जा रही है। निर्वाचन कार्यालय द्वारा इसके लिए विशेष कर्मचारियों की तैनाती की गई है। शाम करीब 6 बजे तक चुनाव के नतीजे घोषित होने की संभावना है।

वोटिंग प्रक्रिया के दौरान गेट पर खड़े प्रत्याशी व अन्य वकील।

वोटिंग प्रक्रिया के दौरान गेट पर खड़े प्रत्याशी व अन्य वकील।

महिला वकीलों के लिए बना पिंक बूथ

चुनाव अधिकारी कर्ण सिंह पानू ने जानकारी देते हुए बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए बार परिसर में कुल 5 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

  • महिला मतदाताओं के लिए पिंक बूथ: बार में कुल 516 महिला मतदाता हैं, जिनके लिए विशेष रूप से 'पिंक बूथ' की व्यवस्था की गई है।
  • सामान्य बूथ: शेष 4 बूथों पर प्रति बूथ 504-504 मतदाताओं के हिसाब से मतदान की व्यवस्था की गई है।
  • अपडेट व्यवस्था: हर दो घंटे में पोलिंग बूथों से मतदान प्रतिशत के आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे। शाम 4:30 बजे तक जो भी मतदाता लाइन में आ जाएंगे, उनका वोट जरूर डलवाया जाएगा।

प्रधान पद पर चतुष्कोणीय मुकाबला

बार चुनाव में इस बार सबसे रोचक स्थिति प्रधान पद की बनी हुई है, जहां चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनावी मैदान में 4 दिग्गज प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। जानकारों और वरिष्ठ वकीलों की मानें तो इस बार हार-जीत का कोई तय गणित समझ नहीं आ रहा है। ज्यादातर मतदाता पूरी तरह से शांत हैं, जिससे प्रत्याशियों के बीच दिल की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

वहीं, उप-प्रधान (महिला व पुरुष), सचिव, सह-सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर भी त्रिकोणीय और कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जिला बार चुनाव अधिकारी कर्ण सिंह पानू ने बताया कि पंजाब हरियाणा बार काउंसिल की तरफ से देर रात मेल आई है, जिसके बाद वोटर लिस्ट अपडेट की गई है।

.

खबरें और भी हैं...

  • नाबालिग बोला- BJP नेता ने गोली चलाई, कूल्हे में लगी: पानीपत पुलिस के जरिये समझौते के लिए ₹7 लाख ऑफर किए; झगड़ा देखने रुका था

    पानीपत पुलिस के जरिये समझौते के लिए ₹7 लाख ऑफर किए; झगड़ा देखने रुका था|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar0:55
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में बार चुनाव आज, ईवीएम से वोटिंग: 32 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला, फरीदाबाद से मंगाई मशीनें; शाम तक परिणाम घोषित

    32 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला, फरीदाबाद से मंगाई मशीनें; शाम तक परिणाम घोषित|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:24
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • करनाल में युवक के मर्डर का लाइव VIDEO: 10 सेकेंड में रॉड से 9 वार किए; गुस्साए लोगों ने नेपाली हमलावर को पीटकर अधमरा किया

    10 सेकेंड में रॉड से 9 वार किए; गुस्साए लोगों ने नेपाली हमलावर को पीटकर अधमरा किया|करनाल,Karnal - Dainik Bhaskar0:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी कल: वैवाहिक विवाद समेत दूसरे मामलों का होगा समाधान; बिना कोर्ट फीस केस होंगे खत्म

    0:19
    • कॉपी लिंक

    शेयर