Sep 11, 2026 03:15 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- Raymond Ltd Share Price: रेमंड लिमिटेड के शेयरों में आज मार्केट की गिरावट के बीच अपर सर्किट लगा है
- कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है

Raymond Ltd के शेयरों की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है।
Raymond Ltd Share Price: 1925 की कंपनी रेमंड लिमिटेड के शेयरों में आज शुक्रवार को मार्केट में जारी गिरावट के उलट तेजी देखने को मिली है। आज स्टॉक 20 प्रतिशत की उछाल के साथ नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा है। कंपनी के शेयरों में तेजी का सिलसिला पिछले कुछ कारोबारी दिन से लगातार जारी है। बता दें, आज कंपनी का शेयर 859.15 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत की उछाल के साथ 1024 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह 100 साल इस पुरानी कंपनी का 52 वीक हाई है। रेमंड लिमिटेड का 52 वीक लो लेवल 320.40 रुपये है।
बीते दो हफ्ते में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 57 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। जोकि स्टॉक के प्रदर्शन को साफ दर्शाता है। बता दें, महज 6 महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 164 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स के 2.62 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी अधिक है।
तेजी की वजह बना बिजनेस का अलग होना
रेमंड के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह लाइफस्टाइल और रियल एस्टेट बिजनेस का अलग होना माना जा रहा है। यह दोनों कंपनियां स्वतंत्र तरीके से लिस्टेड हैं। वहीं, एयरोस्पेस और डिफेंस बिजनेस भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पिछली तिमाही के दौरान इस सेगमेंट ने कंपनी की कुल आय में 19 प्रतिशत का योगदान दिया था।
कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक
रेमंड ने दी जानकारी में बताया है कि उनके एयरोस्पेस बिजनेस के पास पहली तिमाही तक 5960 करोड़ रुपये का काम है। जोकि 10 साल के टाइम पीरियड के लिए है। इसके अलावा कंपनी 1632 करोड़ रुपये के वर्क प्रोजेक्ट पर काफी आगे बढ़कर बातचीत कर रही है।
रेमंड का डिफेंस बिजनेस धीरे-धीरे कॉमर्शियल प्रोडक्शन की तरफ बढ़ रहा है। बता दें, इन सबके अलावा रेमंड ने 214.71 करोड़ रुपये के फंड जुटाने के प्लान को भी मंजूरी दे दी है। कंपनी 33.28 लाख कंवर्टिबल वारेंट्स जारी करने की प्लान में है। एक वारेंट एक शेयर के बराबर होगा।
लॉन्ग टर्म में भी कंपनी का प्रदर्शन शानदार
दो साल में रेमंड के शेयरों की कीमतों में 47 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन साल में स्टॉक का दाम 34 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 546 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल के दौरान इस कंपनी के शेयरों का दाम 523 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
See Less