August Planetary Transits 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, अगस्त 2026 में 2 बड़े ग्रहण और 6 प्रमुख ग्रहों का नक्षत्र व राशि परिवर्तन होने जा रहा है. सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण के साथ सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु और शनि की चाल में बदलाव से 6 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे.

ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से अगस्त 2026 का महीना बेहद उथल-पुथल और महत्वपूर्ण बदलावों से भरा रहने वाला है. इस महीने में दो बड़े ग्रहण (पूर्ण सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण) लगने जा रहे हैं, वहीं धन, बुद्धि, सुख और न्याय के कारक ग्रह अपनी चाल और नक्षत्र बदलने वाले हैं. ग्रहों के इस महाफेर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 6 खास राशियों के लिए यह समय करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल ला सकता है.

अगस्त 2026 की बड़ी खगोलीय और ज्योतिषीय घटनाएं

सम्बंधित ख़बरें

11 अगस्त (शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन): शुक्र देव हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इससे प्रेम संबंधों, दांपत्य जीवन और भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

12 अगस्त (पूर्ण सूर्य ग्रहण): यह साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण होगा. चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं रहेगा, लेकिन ज्योतिषीय रूप से इसका असर देश-दुनिया पर पड़ेगा.

17 अगस्त (सूर्य का सिंह राशि में गोचर): सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे. इससे लोगों के आत्मविश्वास, प्रशासनिक क्षमता और करियर में बड़ा सुधार आएगा.

19 अगस्त (गुरु का नक्षत्र बदलाव): देवगुरु बृहस्पति आश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिससे शिक्षा, ज्ञान और परिवार से जुड़े रुके काम गति पकड़ेंगे.

20 अगस्त (वक्री शनि का चरण परिवर्तन): शनि देव रेवती नक्षत्र में अपना चरण बदलेंगे, जो मेहनत करने वालों के लिए लाभ और धैर्य की परीक्षा लेकर आएगा.

22 अगस्त (बुध का सिंह राशि में प्रवेश): बुध के सिंह में आने से व्यापार, बौद्धिक क्षमता और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे.

25 अगस्त (शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश): कला, फैशन, मीडिया और डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा.

28 अगस्त (चंद्र ग्रहण): महीने के अंत में लगने वाला चंद्र ग्रहण मानसिक स्थिति, परिवार और रिश्तों पर सीधा असर डालेगा.

इन 6 राशियों पर रहेगी सबसे खास नजर

मिथुन राशि: बुध का गोचर आपके व्यापार, संवाद और नए सौदों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा.

सिंह राशि: सूर्य और बुध आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं. आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और करियर में जबरदस्त उछाल आएगा.

कन्या राशि: शुक्र के दो बार नक्षत्र बदलने से आपको धन लाभ, नए साधन और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा.

धनु राशि: गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से आपको करियर, उच्च शिक्षा और धार्मिक यात्राओं में बड़ी सफलता मिलेगी.

कुंभ राशि: शनि के बदलाव से अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी और मेहनत का पूरा फल मिलना शुरू होगा.

मीन राशि: चंद्र ग्रहण और शनि के प्रभाव के कारण आपको स्वास्थ्य और वित्तीय फैसलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, लेकिन अचानक धन लाभ के योग बने रहेंगे.

---- समाप्त ----