एजुकेशन
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Aug 20, 2026, 10:46 AM IST
Delhi School Baseline Assessment: दिल्ली के स्कूलों में सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 2 से 8 तक फाउंडेशन लिटरसी और न्यूमेरिक स्किल्स का आकलन करने के लिए बेसलाइन असेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है।
![]()
दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 2 से 8 तक के छात्रों का होगा बेसलाइन असेसमेंट (photo - AI)
Delhi School Baseline Assessment: दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। दिल्ली राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने कक्षा 2 से 8 तक के छात्रों के बुनियादी साक्षरता यानी फाउंडेशन लिटरसी और संख्यात्मक कौशल यानी न्यूमेरिक स्किल्स का आकलन करने के लिए बेसलाइन असेसमेंट आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए है। यह पहल 'निपुण संकल्प कार्यक्रम' के तहत MCD, NDMC, DCB और शिक्षा निदेशालय (DoE) के अधीन आने वाले सभी स्कूलों में लागू की जा रही है। इस असेसमेंट की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए 'NIPUN संकल्प ऑनलाइन पोर्टल' की शुरुआत की जा चुकी है, जिस पर सभी संबंधित स्कूलों को 25 अगस्त, 2026 तक अपनी कक्षाओं को हर हाल में रजिस्टर करना होगा।
क्या है अस्समेंट की डेट
SCERT द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त को हिंदी, 29 अगस्त को अंग्रेजी और 31 अगस्त को गणित विषय के लिए किया जाएगा। परीक्षा में पूरी गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से स्कूलों को 'एक डेस्क-एक छात्र' व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार कई शिफ्टों में भी असेसमेंट करवा सकते हैं।
असेसमेंट से जुड़ी मुख्य बातें
OMR-आधारित परीक्षा - कक्षा 2 से कक्षा 8 के छात्रों का मूल्यांकन OMR शीट के माध्यम से होगा। इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि कक्षा 2 और 3 की OMR शीट पूरी तरह से शिक्षकों द्वारा भरी जाएगी, जबकि कक्षा 4 से 8 तक के छात्र उत्तर वाला हिस्सा खुद भरेंगे।
अनुपस्थित छात्रों को मौका - यदि कोई छात्र निर्धारित तिथियों पर किसी कारण असेसमेंट में शामिल नहीं हो पाता है, तो उसे 5 सितंबर, 2026 तक परीक्षा देने का एक और अवसर दिया जाएगा।
शिक्षकों का प्रशिक्षण - असेसमेंट और OMR प्रक्रिया के लिए शिक्षकों को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है, जो अन्य साथी शिक्षकों को भी गाइड करेंगे।
सुरक्षित पैकिंग और निगरानी - OMR शीट को कक्षा और विषय के अनुसार अलग-अलग पैकेटों में सील करके जमा किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया पर जोनल अधिकारी कड़ी निगरानी रखेंगे।
![]()
वर्षा कुशवाहाauthor
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article