
मिसाइल टेस्ट करेगा भारत. (फाइल फोटो)
भारत अपनी सैन्य और सामरिक शक्ति को एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी में है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और स्ट्रेटेजिक फोर्सेस कमांड के तहत ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से एक और बड़े मिसाइल परीक्षण की सुगबुगाहट तेज हो गई है. भारत ने बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर क्षेत्र में लगभग 2,995 किलोमीटर के दायरे के लिए एक नया ‘नोटम’ (NOTAM) जारी किया है.
नो-फ्लाई जोन घोषित जारी सुरक्षा चेतावनी के मुताबिक, यह परीक्षण 2 और 3 सितंबर 2026 को किया जाना तय किया गया है. इस दौरान किसी भी तरह की नागरिक उड़ानों और समुद्री गतिविधियों को रोकने के लिए हवा से लेकर समुद्र की सतह तक के विशाल क्षेत्र को ‘नो-फ्लाई जोन’ और डेंजर कॉरिडोर बनाया गया है. नोटम के अनुसार इस परीक्षण का दायरा लगभग 2,995 किलोमीटर का है.
किस मिसाइल का हो सकता है परीक्षण?
सूत्रों के मुताबिक यह दायरा भारत की मारक क्षमता को और धार देने वाले ‘अग्नि’ सीरीज के इंटरमीडिएट-रेंज वैलिस्टिक मिसाइल जैसे अग्नि-3 या अग्नि-4 से जुड़ा हो सकता है. इसके साथ ही सूत्रों के मुताबिक यह NOTAM अगली पीढ़ी की अत्याधुनिक और अत्यधिक दूरी तक मार करने वाली ‘अग्नि-6’ मिसाइल या उसके कंपोनेंट का ट्रायल होने की भी संभावना है.
रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मजबूत कर रहा भारत
हालांकि रक्षा मंत्रालय या डीआरडीओ की तरफ से अभी तक मिसाइल के नाम का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इस परीक्षण से यह साफ है कि भारत रक्षा के क्षेत्र में अपनी आत्मनिर्भरता और रणनीतिक प्रतिरोध (Strategic Deterrence) को लगातार मजबूत कर रहा है.

अंजू निर्वाण
अंजू निर्वाण भारत की लीडिंग डिफेंस पत्रकारों में से एक हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर अपनी सटीक रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जानी जाती हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने इंडिया टीवी, न्यूज़ 24, ज़ी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, ईटीवी और रिपब्लिक भारत जैसे प्रमुख समाचार चैनलों में रिपोर्टर, एंकर, प्रोड्यूसर और खोजी पत्रकार के रूप में काम किया है. सितंबर 2022 से अंजू निर्वाण टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह रक्षा मामलों की कवरेज का नेतृत्व करती हैं, भारत के सैन्य आधुनिकीकरण, नौसेना की प्रगति, मिसाइल प्रणालियों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर कवरेज करती हैं. अंजू निर्वाण ने युद्ध क्षेत्रों से रिपोर्टिंग की है, अग्रिम पंक्ति के सैन्य अभ्यासों को कवर किया है और शीर्ष रक्षा अधिकारियों के इंटरव्यू किए हैं.
Read More