पानीपत3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
महिला सचिव के घर में घुसकर मारपीट करते आरोपी। इनसेट में सचिव की बहू शिवानी, जिसने पुलिस को शिकायत दी। - Dainik Bhaskar

महिला सचिव के घर में घुसकर मारपीट करते आरोपी। इनसेट में सचिव की बहू शिवानी, जिसने पुलिस को शिकायत दी।

पानीपत पुलिस ने TDI सिटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की महिला सचिव और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट में दो युवकों को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान मारपीट करने के मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस के एएसआई पुरुषोत्तम के बेटे कृष (21) और उसके दोस्त दीपांशु (22) के रूप में हुई है।

मंगलवार को डीएसपी हेडक्वार्टर विकास कुमार ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। बताया कि कृष की आढ़त की दुकान है, जबकि दीपांशु लॉ स्टूडेंट है। मुख्य आरोपी एएसआई की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वह दिल्ली के राजौरी गार्डन में तैनात है। उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी रविवार को महिला सचिव एकता बंसल के घर में घुस आए थे और परिवार के साथ मारपीट की थी। लेडी सचिव ने दावा किया था कि आरोपियों ने उनकी बहू के कपड़े फाड़े और 2 साल की पोती को भी पीटा था। पुलिस ने इस मामले में एएसआई, उसकी पत्नी, बेटे सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पानीपत पुलिस की गिरफ्त में एएसआई का बेटा कृष (सफेद शर्ट पहने हुए) और उसका दोस्त दीपांशु।

पानीपत पुलिस की गिरफ्त में एएसआई का बेटा कृष (सफेद शर्ट पहने हुए) और उसका दोस्त दीपांशु।

पानीपत पुलिस ने एएसआई, उसकी पत्नी, बेटे सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पानीपत पुलिस ने एएसआई, उसकी पत्नी, बेटे सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 115, 190, 191(3), 333, 351(3) के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 115, 190, 191(3), 333, 351(3) के तहत केस दर्ज किया है।

महिला सचिव के साथ मारपीट का पूरा मामला जानिए…

  • DI सिटी के RWA चुनाव से शुरू हुआ विवाद : एकता बंसल की पुत्रवधू शिवानी की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, सितंबर 2025 में TDI सिटी के RWA चुनाव में सचिव एकता बंसल और पड़ोसी पुरुषोत्तम वत्स आमने-सामने थे। इसमें एकता बंसल सचिव चुनीं गई थीं। परिवार का आरोप है कि इसी चुनाव की रंजिश के चलते पुरुषोत्तम लगातार उनसे विवाद करता रहता था।
  • ऑनलाइन सुनवाई में कैरेक्टरलेस कहने का आरोप : शिकायत के अनुसार, RWA चुनाव के खिलाफ दायर केस की 22 सितंबर को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई थी। आरोप है कि इस दौरान पुरुषोत्तम वत्स ने एकता बंसल को ‘कैरक्टरलेस’ कहा था। इसी बात को लेकर एकता ने विरोध जताया था।
  • सुबह 9:30 बजे घर पर विवाद, धक्का-मुक्की हुई : 27 सितंबर सुबह करीब 9:30 बजे एकता बंसल पुरुषोत्तम के घर पहुंचीं। आरोप है कि वहां पुरुषोत्तम और उसकी पत्नी रीना वत्स ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। शोर सुनकर एकता का बेटा मनन मौके पर पहुंचा और उन्हें वहां से लेकर आया।
एकता बंसल के परिवार ने ये वीडियो पुलिस को दिया था, जिसमें आरोपी लाठी-डंडे लिए हुए हैं।

एकता बंसल के परिवार ने ये वीडियो पुलिस को दिया था, जिसमें आरोपी लाठी-डंडे लिए हुए हैं।

  • घर में घुसकर मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप : परिवार के मुताबिक, सुबह करीब 10:30 बजे पुरुषोत्तम, रीना, कृष्ण वत्स, दीपांशु और 2-3 अन्य लोग रॉड-डंडे लेकर शिवानी बंसल के घर पहुंचे। आरोप है कि दरवाजा नहीं खोलने वो जबरन घर में घुस गए और परिवार के लोगों से मारपीट शुरू कर दी। शिवानी बंसल का आरोप है कि हमलावरों ने उनके बाल खींचे और कपड़े फाड़ दिए। वह खुद को बचाने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान उनकी 2 साल की बेटी रोने लगी तो रीना वत्स ने उसे थप्पड़ मारकर नीचे गिरा दिया।
  • रॉड से सिर-कंधे पर वार, बेटे की आंख में गया कांच : आरोप है कि पुरुषोत्तम ने लोहे की रॉड से एकता बंसल के सिर और कंधे पर वार किया। सिर भी दीवार में दे मारा। वहीं, दीपांशु ने मनन बंसल की डंडों से पिटाई की। घर के गेट पर लगे शीशे भी तोड़ दिए। इससे मनन की आंखों में कांच के टुकड़े चले गए। परिवार का कहना है कि मोबाइल में यह सारी घटना रिकॉर्ड है। वीडियो में हमलावरों की जान से मारने की धमकी देते हुए आवाजें सुनाई दे रही हैं।
महिला सचिव के बेटे को आंखों में कांच के टुकड़े लगने का दावा किया गया है।

महिला सचिव के बेटे को आंखों में कांच के टुकड़े लगने का दावा किया गया है।

डीएसपी बोले- दो आरोपी अरेस्ट, बाकी की तलाश जारी

डीएसपी हेडक्वार्टर विकास कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी पड़ोसी हैं। दोनों के बीच काफी समय पहले रास्ते में आने-जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते आरोपी पक्ष ने महिला के घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 115, 190, 191(3), 333, 351(3) के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें एएसआई पुरुषोत्तम, उनकी पत्नी रीना, बेटे कृष के अलावा दीपांशु कुंडू, दीपांशु और सात्विक शर्मा के नाम शामिल है।

अभी दो आरोपियों कृष और दीपांशु को गिरफ्तार किया गया है। दोनों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस के एएसआई की गिरफ्तारी के सवाल पर डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच जा रही है, जो भी जांच में फैक्ट आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

--------------------

ये खबर भी पढ़ें…

पानीपत TDI सिटी में महिला सचिव को रॉड-डंडों से पीटा:बोली- बहू के कपड़े फाड़े, 2 साल की बच्ची को पीटा; दिल्ली पुलिसकर्मी मुझे कैरेक्टरलेस कहता

पानीपत के TDI सिटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की महिला सचिव के परिवार पर रॉड-डंडों से हमला कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि पड़ोसी और दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही पुरुषोत्तम वत्स अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुसा और मारपीट करने लगा। (पूरी खबर पढ़ें)

.

खबरें और भी हैं...

  • पानीपत में महिलाएं तिजोरी उठाकर ले गईं, VIDEO: बंद मकान देखकर ताला तोड़ा; 1 लाख कैश और तीन लाख के जेवर रखे थे

    बंद मकान देखकर ताला तोड़ा; 1 लाख कैश और तीन लाख के जेवर रखे थे|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar1:05
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में पंचायत-गौचरांद जमीन पर कॉलोनी काटने पर विवाद: फर्जी साइन कराने का आरोप, DC से ग्रामीण बोले- गांव के लिए नहीं बचेगी जगह

    फर्जी साइन कराने का आरोप, DC से ग्रामीण बोले- गांव के लिए नहीं बचेगी जगह|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar1:15
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में 3 साल के बेटे संग विवाहिता लापता: दवाई लेने घर से निकली; एक साल से मायके में रह रही थी

    दवाई लेने घर से निकली; एक साल से मायके में रह रही थी|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • '₹5 हजार दो, नाम ठीक हो जाएगा': ACB ने रंगेहाथ दबोचा, हाथ पाउडर में सने मिले; करनाल नगर निगम ऑफिस में भी घुमाया

    0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर