IND VS ZIM: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पहला मैच भारत ने 7 विकेट से जीता, जिसमें वैभव सूर्यंवशी ने अर्धशतक लगाया.
IND VS ZIM: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पहला मैच भारत ने 7 विकेट से जीता, जिसमें वैभव सूर्यंवशी ने अर्धशतक लगाया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/24/ind-vs-zim-second-and-third-t20i-will-be-play-back-to-back-2-days-where-vaibhav-sooryavanshi-2026-07-24-14-56-21.jpg)
टीम इंडिया Photograph: (Image Source: AFP)
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. ऐसे में अब दूसरे टी-20 मैच में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी हर हाल में जीत दर्ज करके सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. एक बार फिर सभी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली. मगर, क्रिकेट फैंस को बैक टू बैक 2 दिन वैभव को खेलते देखने का मौका मिलने वाला है... आइए बताते हैं कैसे...
बैक टू बैक 2 दिन लगातार एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी
शनिवार और रविवार को डबल धमाल होने वाला है. भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा, तो वहीं तीसरा मुकाबला अगले ही दिन यानि 26 जुलाई को खेला जाएगा. जी हां, बैक टू बैक 2 दिन मैच होंगे और इसमें वैभव सूर्यवंशी का एक्शन में दिखना तय ही है. ये दोनों ही मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. कहना गलत नहीं होगा कि 4 दिन के अंदर 3 मैचों की ये सीरीज खत्म हो जाएगी और हमें विजेता टीम मिल जाएगी.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला शाम 4.30 बजे से खेला गया था. इस सीरीज के मुकाबलों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं होने वाला है. ऐसे में दूसरा और तीसरा दोनों ही मैच शनिवार और रविवार को शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही मैचों में टॉस के लिए कप्तान 4 बजे हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर उतरेंगे. बता दें, अब श्रेयस अय्यर ने 8 टी-20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और सभी मैचों में टॉस का सिक्का श्रेयस अय्यर के पक्ष में गिरा है.
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होगा महारिकॉर्ड
15 साल के वैभव अब तक टी-20 क्रिकेट में 139 छक्के लगा चुके हैं. ये सिक्स उन्होंने 37 मैचों की 37 पारियों में खेलते हुए लगाए हैं. ऐसे में अब जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज में अगर इस युवा के बल्ले से 11 छक्के निकल तो वह टी20 क्रिकेट में 150 छक्के का आंकड़ा छू लेंगे. इसके साथ ही वैभव इस फॉर्मेट में सबसे तेज (पारियों के हिसाब से) 150 छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे.
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
जिम्बाब्वे में कमाल के हैं वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े
जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में वैभव सूर्यवंशी का ट्रैक रिकॉर्ड कमाल का है. उन्होंने भारत के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली. उससे पहले तो वैभव ने इस मैदान पर 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी.
जी हां, इसी साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों पर 175 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा. उससे पहले सेमीफाइल मैच भी हरारे में हुआ था, जिसमें वैभव ने उन्होंने 33 गेंद पर 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने किसके लिए किया था 'A' वाला स्पेशल सेलिब्रेशन? मैच के बाद खुद बताई सच्चाई
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें