Hanuman Ansh Box Office Collection: नीब करौरी बाबा पर बेस्ड फिल्म हनुमान अंश के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तीसरे दिन 250 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ...और पढ़ें

हनुमान अंश का शॉकिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

हनुमान अंश का शॉकिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। न कोई प्रमोशन, न कोई बड़ा स्टार... कम हाइप लेकिन कमाई तगड़ी। जिस फिल्म की हम यहां बात कर रहे हैं, वो है हनुमान अंश (Hanuman Ansh)। नीब करौरी बाबा (Neeb Karori Baba) पर बनी पौराणिक फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस कमाई से दंग कर दिया है।

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश (Hanuman Ansh Box Office Collection) को क्रिटिक्स से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिले। दर्शकों ने भी फिल्म को काफी पसंद किया। हालांकि, फिल्म को लेकर ज्यादा बज न होने के चलते इसकी ओपनिंग ज्यादा नहीं रही लेकिन तीसरे दिन फिल्म की कमाई ने हैरान कर दिया।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की मानें तो पहले दिन हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख रुपये से खाता खोला था। पहले दिन भले ही कमाई सुस्त रही, लेकिन दूसरे दिन कारोबार दोगुना बढ़ा और बॉक्स ऑफिस पर 20 लाख रुपये कमाए। हालांकि, सबसे ज्यादा उछाल रविवार को आया।

तीसरे दिन बढ़ी फिल्म की कमाई

तीसरे दिन यानी रविवार को हनुमान अंश की कमाई में पहले दिन के मुकाबले साढ़े तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है। फिल्म ने सिंगल डे 35 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म को मिले पॉजिटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ की वजह से हनुमान अंश को लेकर बज बढ़ता जा रहा है। यही नहीं, IMDb ने भी फिल्म को 10 में से 8.5 रेटिंग दी है। 

hanuman ansh

सेलिब्रिटीज भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऋषभ शेट्टी, अदिवि शेष, ओम राउत, आनंद एल. राय, आनंद तिवारी, मनोज मुंतशिर, प्रणिता सुभाष, मीरा चोपड़ा और विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की सराहना की है।

क्या है हनुमान अंश की कहानी?

2 करोड़ रुपये के बजट में बनी हनुमान अंश नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) उर्फ नीब करौरी बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म का निर्माण रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नागर और विशाल चतुर्वेदी ने स्वंभु मीडिया नेटवर्क के तहत किया है।