Jul 24, 2026 07:10 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी ने मार्च में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे और उसे 23 जुलाई को सेबी की मंजूरी मिली
- इंटेलियस रिकोड की बात करें तो कंपनी को 24 जुलाई को बाजार नियामक की मंजूरी मिली

IPO मार्केट में हलचल
आईपीओ मार्केट में दो और कंपनियों की एंट्री हो गई है। ये दो कंपनियां- नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी लिमिटेड और इंटेलियस रिकोड लिमिटेड हैं। इन दोनों कंपनियों को आईपीओ के जरिये फंड जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। आइए डिटेल में इसके बारे में जान लेते हैं।
नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी
नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी ने मार्च में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे और उसे 23 जुलाई को सेबी की मंजूरी मिली। ड्राफ्ट पेपर के अनुसार कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह 1.44 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू होगा। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं होगा। कंपनी आईपीओ से मिली रकम का उपयोग वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। नित्यास आईपीओ के लिए चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स को मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है।
इंटेलियस रिकोड
इंटेलियस रिकोड की बात करें तो कंपनी ने मार्च में आईपीओ के लिए प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे और उसे 24 जुलाई को बाजार नियामक की मंजूरी मिली। ड्राफ्ट पेपर के अनुसार, कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ 117 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 12.9 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। इंटेलियस रिकोड एक टेक सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है जो कॉरपोरेट ग्राहकों के डिजिटल रूपांतरण में मदद करती है। कंपनी के आईपीओ के लिए इंगा वेंचर्स बुक-रनिंग लीड मैनेजर के तौर पर काम करेगी।
अगले हफ्ते ये आईपीओ लॉन्च
अगले हफ्ते दो बड़े आईपीओ लॉन्च होंगे। मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का आईपीओ 29 जुलाई को निवेशकों के लिए खुलेगा और 31 जुलाई को बंद होगा। इसके लिए दो रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड 560 रुपये से 590 रुपये तय किया गया है। निवेशक कम से कम 25 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 25-25 शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकेंगे।
एक अन्य आईपीओ जूनिपर ग्रीन एनर्जी की लॉन्चिंग 30 जुलाई को है। यह आईपीओ तीन अगस्त को बंद हो जाएग। यह आईपीओ पूरी तरह नए शेयर का इश्यू है। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं है। बड़े (एंकर) निवेशक 29 जुलाई को बोली लगा पाएंगे। जूनिपर ग्रीन एनर्जी भारत में 'यूटिलिटी' स्तर की सोलर, विंड, हाइब्रिड और बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट का विकास, निर्माण और संचालन करती है।
इस बीच, शेयर बाजार में एक और आईपीओ की लिस्टिंग हुई है। ये कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड है। इसकंपनी के शेयर शुक्रवार को कारोबार के पहले दिन अपने इश्यू 424 रुपये के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ।
