वाराणसी में साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या: सो रहे 2 लोगों पर भी हमला; MLC और ADCP-ACP पहुंचे - Varanasi News
वाराणसी1 घंटे पहले
कॉपी लिंक
वाराणसी में हमलावरों ने 40 साल के साड़ी कारीगर पप्पू विश्वकर्मा के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। साथ ही दुकान के बाहर सो रहे तीन लोगों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें पान दुकानदार अशोक पासी उर्फ बाबा को भी सिर में गंभीर चोटें आईं। गणेशु कनौजिया को मामूली चोट लगी है।
वारदात के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात शनिवार देर रात 3 बजे आदमपुर पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर हुई।
हत्या की वारदात के बाद मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस अफसरों ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।
दुकान के बाहर सो रहे थे तीनों
वारदात आदमपुर के हनुमान फाटक इलाके की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पप्पू विश्वकर्मा साड़ी का पत्ता काटने का काम करता था। शुक्रवार रात काम खत्म करने के बाद वह दुकान के बाहर ही सो गया था। उसके पड़ोस में पान की दुकान चलाने वाले अशोक पासी उर्फ बाबा और गणेशु कनौजिया भी अपनी-अपनी दुकानों के सामने सो रहे थे।
भोर में अचानक हमलावर पहुंचे और तीनों पर पत्थरों से हमला कर दिया। पप्पू के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अशोक पासी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गणेशु को मामूली चोट आई।
बचाने पहुंचे लोगों पर भी बरसाए पत्थर
हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और ईंट-पत्थर चलाने लगे। अचानक हुए हमले से लोग पीछे हट गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। अशोक और गणेशु का इलाज कराया गया।
विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों, आसपास के लोगों व पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
विधायक, एडीसीपी-एसीपी पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी वैभव बांगर और एसीपी कोतवाली समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से ईंट-पत्थरों समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। पप्पू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
वारदात के दौरान पड़ोसी पान दुकानदार अशोक पासी उर्फ बाबा को भी सिर में गंभीर चोटें आईं।
कुछ दिन पहले हुआ था विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले मृतक और उसके साथियों का किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। हालांकि विवाद किससे और किस बात को लेकर हुआ था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान में जुटी है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमलावर कितने थे और वारदात के बाद किस रास्ते से भागे। घटना के बाद हनुमान फाटक इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
----------------
ये खबर भी पढ़िए…
अतीक के बेटे को प्रयागराज लेकर निकली पुलिस:चेहरा न दिखे, इसलिए वैन में पर्दे डाले; 400km का सफर, 30 पुलिसवाले साथ
माफिया अतीक अहमद का बेटा अली झांसी जेल से बाहर आ गया है। वह 21 साल के छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होगा। पुलिस ने वैन को जेल के गेट के पास खड़ा किया था। अली का चेहरा नजर न आए, इसलिए वैन पर पर्दे डाल दिए गए।
शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे 30 पुलिसकर्मी उसे लेकर 400 किमी दूर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। रास्ते में जिस थाने की सीमा से अली की वैन गुजरेगी, वहां की लोकल पुलिस उसे एस्कॉर्ट करेगी। इसके लिए रास्ते में पड़ने वाले सभी थानों को अलर्ट किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
.
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
चुनाव आने दीजिए हुजूर, अफसर भी गालियां देंगे: संसद में छाई रवि किशन की अदाकारियां; सीढ़ी लगाकर पाताल गए नेताजी1:49
कॉपी लिंक
शेयर
यूपी में दो मुस्लिम महिलाओं ने कांवड़ उठाई: भगवा झंडा लेकर चल रहीं, हरिद्वार से गंगा जल भरा; देखिए VIDEO
0:22
कॉपी लिंक
शेयर
यौन उत्पीड़न आरोपों से घिरे BJP विधायक का नया AUDIO: यूपी के बाहुबली भाइयों के नाम लिए, कहा- वे मुझे मारें, उससे पहले मर्डर करा दूंगा
0:53
कॉपी लिंक
शेयर
यूपी- जेल में बंद अतीक के दोनों बेटे बाहर आएंगे: कल जनाजे में शामिल होंगे; अबान जिस कार में था, उसके 16 चालान, 6 ओवरस्पीड के