रोहतक2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक में 2 करोड़ से अधिक के नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी। - Dainik Bhaskar

रोहतक में 2 करोड़ से अधिक के नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी।

रोहतक पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक सप्ताह में तीन बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से नशीले पदार्थ के साथ कुल 9 आरोपियों को काबू किया है।

SP गौरव राजपुरोहित ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पुलिस टीम ने 16 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर गांव निंदाना के पास से दो गाड़ियों में 10 किलो 320 ग्राम अफीम व 21 किलो 507 ग्राम चरस बरामद दी गई। जिसकी अवैध बाजार में कीमत करीब एक करोड़ 5 लाख बनती है। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को काबू किया।

SP गौरव राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी अफीम व चरस लेकर उत्तराखंड से चले थे, जो रोहतक के ही क्षेत्र में सप्लाई होनी थी। एक आरोपी गांव निंदाना का ही रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से एक क्रेटा गाड़ी व दूसरी उसे पॉयलट करने वाली गाड़ी को पकड़ा है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

एक करोड़ से अधिक की अफीम व चरस के साथ पकड़े गए आरोपी।

एक करोड़ से अधिक की अफीम व चरस के साथ पकड़े गए आरोपी।

1 करोड़ 10 लाख का पकड़ा गांजा SP गौरव राजपुरोहित ने बताया कि कलानौर थाना क्षेत्र से 18 जुलाई को पुलिस टीम ने 221 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी अवैध बाजार में कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपए के करीब बनती है। इस मामले में 3 आरोपी पकड़े गए है। पुलिस ने गांजा ट्रक से बरामद किया, जो छत्तीसगढ़ से चल रहा था। यह गांजा जींद में सप्लाई होना था, जो मछली के वैध दाने के साथ छुपा रखी थी।

एक करोड़ से अधिक के गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी।

एक करोड़ से अधिक के गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी।

550 किलो डोडा पोस्त काबू SP गौरव राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस ने खैरड़ी मोड़ से 550 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। यह डोडा एमपी से चला था, जो पंजाब के राजपुरा पटियाला में सप्लाई होना था। इस मामले में दो आरोपी पकड़े गए है, जो एमपी के ही रहने वाले है। इस मामले में पूरी जांच होगी।

550 किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी।

550 किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी।

आरोपी के खिलाफ नशे का एक मामला पहले दर्ज SP गौरव राजपुरोहित ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार काम कर रही है। चरस व अफीम मामले में पकड़ा गया एक आरोपी दीपक नशे के मामले में पहले भी पकड़ा गया था। वह डेढ़ साल जेल में रहा, उसके बाद बाहर आने के बाद फिर वहीं काम करने लगा।

.

खबरें और भी हैं...

  • रोहतक के रोहित धनखड़ हत्याकांड में ASP से मिले परिजन: खाप प्रतिनिधि रहे साथ; बोले- परिवार को केवल झूठा आश्वासन मिल रहा

    खाप प्रतिनिधि रहे साथ; बोले- परिवार को केवल झूठा आश्वासन मिल रहा|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में किसान नेताओं को किया हाउस अरेस्ट: ट्रेड डील और स्मार्ट मीटर का विरोध; दिल्ली कूच से पहले घरों पर पहुंची पुलिस

    ट्रेड डील और स्मार्ट मीटर का विरोध; दिल्ली कूच से पहले घरों पर पहुंची पुलिस|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar1:04
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में गलत ऑपरेशन विवाद सुलझा: अस्पताल और परिजनों में बनी सहमति, फीस रिफंड के साथ होगा फ्री इलाज

    अस्पताल और परिजनों में बनी सहमति, फीस रिफंड के साथ होगा फ्री इलाज|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक आयुर्वेदिक कॉलेज में छात्र की मौत के बाद हंगामा: स्टूडेंट्स बोले- शव को डीप फ्रीजर में नहीं रखा; फैकल्टी मांगे माफी

    1:03
    • कॉपी लिंक

    शेयर