Sep 01, 2026 10:43 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाले सालों में भारतीय मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने अप्रैल 2026 से 2031 के बीच 16 नई एसयूवी लॉन्च करने का प्लान बनाया है।

mahindra is set to launch these 2 powerful suv in the market soon

महिंद्रा अपकमिंग एसयूवी भारत

Mahindra BE 07

केवल

₹32,700/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाले सालों में भारतीय मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने अप्रैल 2026 से 2031 के बीच 16 नई एसयूवी लॉन्च करने का प्लान बनाया है। इसमें 10 पेट्रोल-डीजल और 6 इलेक्ट्रिक कारें शामिल होंगी। इस बड़े प्लान के तहत महिंद्रा इसी साल यानी 2026 के अंत तक दो धाकड़ गाड़ियां महिंद्रा थार (3-डोर) का नया फेसलिफ्ट मॉडल और अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा BE 07 मार्केट में उतारने जा रही है। आइए जानते हैं महिंद्रा की दोनों मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.73 - 9.99 लाख

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.79 - 15.04 लाख

Tata Harrier

₹ 13 - 26.01 लाख

2026 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट

महिंद्रा थार के नए 3-डोर फेसलिफ्ट मॉडल में इस बार थार रॉक्स (Thar Roxx) से प्रेरित कई नए और मॉडर्न डिजाइन देखने को मिलेंगे। इसमें नए लुक वाली 5-स्लॉट फ्रंट ग्रिल, नए सिरे से डिजाइन की गई प्रोजेक्टेड हेडलाइट्स और नए स्टाइल के 5-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। कार के केबिन के अंदर 10.25-इंच का बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स और लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलेगी। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें 540-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव

इंजन और पावर की बात करें तो 2026 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह एसयूवी पहले की तरह ही तीन भरोसेमंद इंजन ऑप्शन्स के साथ आती रहेगी। इसमें 1.5-लीटर डीजल, 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। ग्राहकों को इसमें रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और फोर-व्हील ड्राइव (4WD) दोनों ही ऑप्शन चुनने का मौका मिलेगा, जिससे ऑफ-रोडिंग और डेली ड्राइविंग दोनों का मजा पहले जैसा ही बरकरार रहेगा।

महिंद्रा BE 07 इलेक्ट्रिक एसयूवी

महिंद्रा की मोस्ट-अवेटेड ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 07 के 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। महिंद्रा के नए INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी की BE 6e से बैटरी और पावर शेयर कर सकती है। इसमें 59kWh और 79kWh के बड़े बैटरी पैक का ऑप्शन मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह नया इलेक्ट्रिक मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर आसानी से 550 किलोमीटर से 650 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देने में सक्षम होगा।

धांसू होंगे ईवी के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसके डैशबोर्ड पर एक बड़ा ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जाएगा। यह कार के अंदर बेहद हाई-टेक अहसास कराता है। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें 360-डिग्री कैमरा सेटअप के साथ एक छोटा डैशकैम भी इन-बिल्ट मिलेगा, जो इमरजेंसी के समय रास्ते की रिकॉर्डिंग को ऑटोमैटिक सेव कर सकेगा। भारतीय मार्केट में लॉन्च होने के बाद महिंद्रा BE 07 का सीधा मुकाबला टाटा हैरियर ईवी, बीवाईडी एटो 3 और विनफास्ट VF7 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों से होगा।