Times Square Knife Attack: अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर में एक महिला ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में पुलिस ने महिला को गोली मार दी.

Times Square Knife Attack: अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर में एक महिला ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में पुलिस ने महिला को गोली मार दी.

author-image

New Update

New York Times Square knife attack

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर चाकूबाजी Photograph: (Social Media)

Times Square Knife Attack: अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर में चाकूबाजी का मामला सामने आया है. हैरानी की बात ये है कि इस घटना को एक महिला ने अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि टाइम्स स्क्वायर में एक महिला ने चाकू लेकर दो लोगों पर हमला कर दिया. जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस घटना के बाद पुलिस ने महिला को काबू में करने के लिए उसे गोली मार दी. घटना सोमवार (स्थानीय समय) को हुई. जब एक महिला हाथों में चाकू लेकर टाइम्स स्क्वायर पहुंची और उसने चंद सेकंड में दो लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

पुलिस ने महिला को मारी गोली

बताया जा रहा है कि चाकूबाजी के दौरान महिला को पुलिस ने रोकने की कोशिश तो उसने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की. इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने महिला को गोली मार दी. जिससे उसकी भी मौत हो गई. इस घटना के बाद न्यूयॉर्क मे मेयर जोहरान ममदानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने हमले में मौतों की पुष्टि की. जबकि दूसरे व्यक्ति के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी. जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

#Breaking
🚨Woman shot by police after allegedly attacking people with a knife in #TimesSquarepic.twitter.com/X3kCyeMn9Y#NYC#USA
📌The woman, who police described as emotionally disturbed, had a knife in the tourist-heavy area Monday afternoon and used it to stab multiple…

— ⚡️🌎 World News 🌐⚡️ (@ferozwala) August 31, 2026

पुलिस ने इस घटना को नहीं माना आतंकी वारदात

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, पुलिस की गोलीबारी के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, हालांकि बाद में अधिकारियों ने उसकी मौत की पुष्टि की. पुलिस ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चाकू मारने की यह घटना आतंकवाद से जुड़ी थी. मौके पर मौजूद AFP के एक पत्रकार ने बताया कि वहां भारी संख्या में इमरजेंसी सर्विस के अधिकारी मौजूद थे.

महिला के पास थे दो चाकू

एक चश्मदीद ने स्थानीय चैनल को बताया कि महिला के पास दो चाकू थे और अधिकारियों की तरफ कथित तौर पर तेजी से बढ़ने से पहले पुलिस ने उसे टेजर (taser) मारा था. नाम न बताने वाले उस चश्मदीद ने कहा, "उन्होंने उसे दो बार गोली मार दी." न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने इस घटना को लेकर कहा कि अभी जांच चल रही है.

My friend witnessed the shooting here’s his video I cropped out his name.. pic.twitter.com/zdgghnDTIa

— Phil (@chillyphil718) August 31, 2026

20 सेकंड में दो लोगों को महिला ने मारा चाकू

बताया जा रहा है टाइम्स स्क्वायर पर चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने महिला को घेर लिया. उसके बाद पुलिस ने महिला से करीब चार मिनट बातचीत की. जैसे ही महिला चाकू लेकर पुलिसकर्मियों की और बढ़ी उसने उसे गोली मार दी. घटना स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम करीब 4:30 बजे हुई. जब ये घटना हुई उस वक्त वाहं हजारों लोग, पर्यटक और परिवार मौजूद थे.

इस दौरान महिला ने अचानक से महज 20 सेकंड के भीतर दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के मुताबिक, महिला की पहचान 49 वर्षीय पामेला सिस्नेरोस के रूप में की गई है. उसने 32 साल की महिला और 68 साल के एक पुरुष पर चाकू से हमला किया. इस घटना की कई वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: China: डिग्री न मिलने पर छात्र ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, 21 वर्षीय छात्र ने 8 लोगों को जान से मारा, 17 घायल

महिला ने पेट में मारा चाकू

बताया जा रहा है कि महिला के पास दो चाकू थे, उसने दोनों चाकू से एक महिला और एक पूरुष पर हमला किया और उनके पेट में चाकू मार  दिया. हमले में घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. जबकि हमले घायल 68 वर्षीय पुरुष का अभी भी इलाज चल रहा है. उसे भी पेट में चाकू लगा है.

ये भी पढ़ें: पूर्वी इंग्लैंड में लंदन जाने वाली ट्रेन में चाकूबाजी, 10 लोग घायल, 2 संदिग्धों को किया गया गिरफ्तार