भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के 4 में से 3 मैचों में दोनों टीमों ने 200 से अधिक रन बनाए. दोनों टीमों के गेंदबाजों को पिच से मदद नहीं मिल रही. इस बीच संजय मांजरेकर ने तंज कसा है.
Written By : शिवम | Updated at : 16 Oct 2026 04:35 PM (IST)

Sanjay Manjrekar on Flat Pitches
Source : एक्स
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है. अभी तक खेले गए 4 में से 3 मैचों में दोनों टीमों ने ही 200 से अधिक रन बनाए. इस दौरान हमने 250 रनों का ऐतिहासिक चेज भी देखा. शे होप 2 शतक लगा चुके हैं. कोई भी ग्राउंड हो, पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही. अब 20 ओवरों के इस खेल में 250 का स्कोर भी बड़ा नहीं लगता, जबकि पहले 50 ओवरों के खेल में इतना स्कोर बनता था. इसमें अब बल्लेबाज ज्यादा निडर होकर खेलते हैं, लेकिन पिचों और खेल के नए नियमों के कारण भी ऐसा हुआ है. इसी को लेकर संजय मांजरेकर ने तंज कसा है.
पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने 172 का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 14.4 ओवरों में हासिल कर लिया था. इसके बाद भारत ने 249 रन बनाए, वेस्टइंडीज ने 9 गेंद शेष रहते 250 का लक्ष्य हासिल कर लिया. तीसरे टी20 में भारत ने 223 रन बनाए, वेस्टइंडीज 209 तक पहुंच गई. चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने 247 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए भारत 223 रन बना पाई. कुल मिलाकर यहां गेंदबाजों के लिए बहुत ज्यादा मदद नहीं रही है. हालांकि संजय मांजरेकर ने डायरेक्ट पिच या नियमों की आलोचना नहीं की, लेकिन उन्होंने तंज कसते हुए इस पर सवाल उठाए हैं.
संजय मांजरेकर ने क्या लिखा
पूर्व क्रिकेटर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "मुझे सही में ऐसा लगता है कि पिचों को और फ्लैट बनाने, बाउंड्री छोटी करने और गेंदबाजों के खिलाफ और नियम लाने की गुंजाइश है... ताकि हम 20 ओवरों में लगातार 300 रन बना सकें."
I really think there is scope to make pitches flatter, boundaries smaller, more rules against bowlers… for us to regularly get 300 in 20 overs.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) October 16, 2026
बेंगलुरु में है निर्णायक मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच शनिवार, 17 अक्टूबर को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
यह भी पढ़ें- WI के खिलाफ पांचवां टी20 खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? BCCI ने बदला स्क्वॉड

About the author शिवम
शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
Published at : 16 Oct 2026 04:35 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola