अलवर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अलवर में गुरुवार सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। शहर और आसपास के इलाकों में कहीं हल्के तो कहीं घने बादल छाए रहे। बादलों के कारण सुबह से गर्मी के असर में कुछ कमी रही और लोगों को राहत मिली।

हालांकि पिछले दो दिनों में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन अलवर में बारिश नहीं हो सकी। इस दौरान तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस का असर साफ तौर पर देखने को मिला।

अलवर में अब तक मानसून के दौरान 502.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है। जबकि 17 सितंबर तक सामान्य बारिश का आंकड़ा 523.8 मिमी होना चाहिए। इस हिसाब से जिले में अब तक सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर को अलवर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान बारिश नहीं हुई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है।

18 सितंबर को बारिश की संभावना

मौसम में सबसे ज्यादा बदलाव 18 और 19 सितंबर को देखने को मिल सकता है। 18 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री रह सकता है। वहीं 19 सितंबर को भी गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री रहने का अनुमान है।

20 सितंबर से बढ़ेगा तापमान

इसके बाद 20 सितंबर से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। 20 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री, 21 सितंबर को 37 डिग्री और 22 सितंबर को तापमान करीब 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में अगले दो दिन बारिश और गरज-चमक के बाद अलवर में एक बार फिर गर्मी बढ़ने का दौर शुरू हो सकता है।

.

खबरें और भी हैं...

  • बीजेपी की मेयर प्रत्याशी सुमनलता के पास 17.25-करोड़ की संपत्ति: कांग्रेस की कमलेश शर्मा चलाती हैं गैस गोदाम, कुल 8.70 करोड़ की प्रोपर्टी

    कांग्रेस की कमलेश शर्मा चलाती हैं गैस गोदाम, कुल 8.70 करोड़ की प्रोपर्टी|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar1:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भाजपा में मेयर के 3-दावेदार सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचे: भूपेंद्र यादव के घर संगठन के साथ फाइनल हुआ चेहरा; कांग्रेस में जूली की चली

    भूपेंद्र यादव के घर संगठन के साथ फाइनल हुआ चेहरा; कांग्रेस में जूली की चली|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:51
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • तमिलनाडु सीएम का डीपफेक वीडियो बनाया, आरोपी अलवर से गिरफ्तार: AI से बने वीडियो में गरीबों के लिए आर्थिक मदद मांगते दिखाया था

    AI से बने वीडियो में गरीबों के लिए आर्थिक मदद मांगते दिखाया था|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अलवर- भाजपा से सुमनलता और कांग्रेस से कमलेश मेयर उम्मीदवार: हारी प्रत्याशी ने निर्दलीय भरा नामांकन, पूर्व सभापति और पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नियों को बनाया प्रत्याशी

    0:52
    • कॉपी लिंक

    शेयर