IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है, जहां शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम से दो-दो हाथ कर रही है. इस सीरीज का पहला वनडे मैच बीते रात यानी 6 अक्टूबर (मंगलवार) को खेला गया था. इस मकुाबले को भारत ने 172 रनों का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत लिया. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में धमाकेदार 102 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को पहले टी20 मैच में जीत दिलाई.
इस मुकाबले में डेब्यू कर रहे ऑफ स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर ने बॉल के साथ कमाल का प्रदर्शन किया और 4 ओवर गेंदबाजी करने के बाद 3 विकेट चटकाए. वहीं उन्होंने अपने इस स्पेल में 7.75 की इकॉनोमी से कुल 31 रन खर्च किए. अब इसके बाद फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि, इस सीरीज का दूसरा टी20 मैच कितनी तारीख को खेला जाएगा. ये मुकाबला कब और कहां होगा, आइए आज इसके बारे में विस्ता से जानते हैं.
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को खेला जाने वाला है. इसका मतलब साफ है कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबले 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. अब भारतीय क्रिकेट फैंस आने वाले शुक्रवार को इन दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से टी20 का एक्शन देख पाएंगे.
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला झारखंड में खेला जाने वाला है. ये मुकाबला झारखंड की राजधानी रांची में खेला जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. यहां पर आकर फैंस दोनों टीमों के बीच होने वाले धमाकेदार मुकाबले का आनंद उठा पाएंगे.
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच
भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ दूसरा मुकाबला सेम टाइम पर खेलने वाली है, जिस टाइम पर पहला मुकाबला शुरू हुआ था. उसी टाइम पर दूसरा मैच शुरू होगा. यानी की भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा.
इंडिया और वेस्टइंडीज का टी20 स्क्वाड
भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.
ये भी पढ़ें :नमन धीर ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में यह कारनामा करने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय