Twisha Sharma Death Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें खुलासा हुआ है कि पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह ट्विशा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे.
Twisha Sharma Death Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें खुलासा हुआ है कि पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह ट्विशा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/05/21/twisha-sharma-death-case-2026-05-21-08-35-33.jpg)
Twisha Death Case Photograph: (File)
Twisha Sharma Death Case: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने अपनी 636 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट पेश कर दी है. इस चार्जशीट के सामने आने के बाद मामले में कई चौंकाने वाले और दिल दहला देने वाले तथ्य उजागर हुए हैं. जांच एजेंसी की रिपोर्ट बताती है कि ट्विशा अपनी ससुराल में भयंकर मानसिक पीड़ा और लगातार अपमान के दौर से गुजर रही थी. चार्जशीट में सीधे तौर पर ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. जांच के अनुसार शादी के बाद से ही ट्विशा को उसके पुराने रिश्तों को लेकर ताने दिए जाते थे, गालियां दी जाती थीं और उसके आत्मसम्मान को लगातार चोट पहुंचाई जाती थी.
अतीत को लेकर लगातार मानसिक उत्पीड़न
CBI की चार्जशीट में दर्ज बयानों के मुताबिक जब ट्विशा ने शादी के बाद ईमानदारी से अपने पति समर्थ सिंह को अपने पुराने रिश्तों के बारे में बताया, तभी से उसके जीवन में कलह शुरू हो गई. समर्थ ने इस बात को हथियार बना लिया और वह आए दिन ट्विशा के अतीत को लेकर ताने कसने लगा. बात यहीं तक सीमित नहीं रही, सास गिरिबाला सिंह भी ट्विशा के चरित्र पर लगातार सवाल उठाती थीं. मार्च 2026 में जब ट्विशा के पिता को दिल का दौरा पड़ा, तब भी वह ससुराल में भारी तनाव और मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी. इसके बाद वह कुछ समय के लिए अपने पिता के घर नोएडा चली गई थी, लेकिन 24 मार्च को जब वह वापस भोपाल लौटी, तो हालात में कोई सुधार नहीं हुआ.
निजी जिंदगी में दखल और प्रेग्नेंसी को लेकर तनाव
चार्जशीट में यह भी सामने आया है कि सास गिरिबाला सिंह ट्विशा की बेहद निजी जिंदगी में दखल देती थीं और उससे लगातार उसके पीरियड्स को लेकर सवाल पूछती थीं. अप्रैल 2026 के मध्य में जब ट्विशा को अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला, तो वह मानसिक रूप से बेहद असमंजस में पड़ गई. वह यह तय नहीं कर पा रही थी कि इस तनावपूर्ण माहौल में बच्चे को जन्म देना सही होगा या नहीं. जब यह बात समर्थ के जरिए सास तक पहुंची, तो घर में भारी विवाद खड़ा हो गया. 17 अप्रैल को ट्विशा के साथ अभद्रता की गई, गालियां दी गईं और उसे घर से निकाल दिया गया. इसके बाद ट्विशा ने अपने मायके जाकर अपनी मां को रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई और समर्थ की नशा करने की लत के बारे में भी बताया.
शेयर के पैसे और नौकरी पर तानेबाजी
CBI जांच के अनुसार ट्विशा और समर्थ के नाम पर करीब बीस लाख रुपए के शेयर थे. जब ससुराल वालों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने ट्विशा पर उन पैसों को अपने नाम करने का भारी दबाव बनाना शुरू कर दिया. उसे बैंक की शाखा में भी ले जाया गया, लेकिन ट्विशा ने साफ कह दिया कि यह उसके पिता की मेहनत की कमाई है और वह इसे ट्रांसफर नहीं करेगी. इसके अलावा जब ट्विशा ने अपनी नौकरी छोड़ी, तो उसका पति समर्थ यह कहकर उसका मजाक उड़ाता था कि उसे अंग्रेजी तक बोलनी नहीं आती, इसलिए उसे नौकरी से निकाल दिया गया है. ससुराल का यह माहौल ट्विशा को अंदर ही अंदर पूरी तरह तोड़ रहा था.
गर्भपात का फैसला और गंभीर आरोप
अप्रैल के आखिर और मई की शुरुआत में मामला और बिगड़ गया. दोनों भोपाल के अस्पताल पहुंचे, जहां बच्चे को ना रखने की दिशा में कदम उठाया गया. 6 मई को जब दोनों दोबारा अस्पताल गए, तो समर्थ ने डॉक्टर से साफ कहा कि वे बच्चा नहीं चाहते. उसी दिन ट्विशा को एक नई नौकरी का ऑफर भी मिला था, जिससे उसके जीवन में कुछ उम्मीद जगी थी. लेकिन उसी रात हालात इतने बिगड़ गए कि ट्विशा ने अपनी मां को मैसेज भेजकर कहा कि वे उसे यहां से आकर ले जाएं. समर्थ ने उससे कह दिया था कि वह अब उसे और नहीं झेल सकता. 8 मई को गर्भपात के बाद समर्थ ने ट्विशा पर बच्चे के पिता को लेकर बेहद घिनौने सवाल खड़े कर दिए, जिससे ट्विशा पूरी तरह टूट गई.
12 मई की खौफनाक घटना और आगे की कानूनी प्रक्रिया
12 मई 2026 को घर में एक बार फिर जोरदार झगड़ा और गाली-गलौज हुई. ट्विशा ने रोते हुए अपनी मां से बात की. इसके कुछ ही देर बाद संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई. CBI की चार्जशीट में घर के सीसीटीवी फुटेज का भी हवाला दिया गया है, जिसमें समर्थ सिंह ट्विशा के शव को सीढ़ियों से नीचे लाता दिखाई दे रहा है. ट्विशा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या बताया गया है. हालांकि CBI ने अपनी चार्जशीट में पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के मजबूत आधार दर्ज किए हैं, जिस पर अंतिम निर्णय अदालत में पेश होने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही होगा.
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह मिली नई पहचान, 4 नंबर बैरक में भेजा गया बेटा समर्थ