• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Falcons VS Meerut Mavericks | UP T20 League Final | Bhuvaneshwar

लखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन मेरठ मावेरिक्स ने अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज दिव्यांश जोशी के 37 गेंद पर बने तूफानी शतक की बदौलत मेरठ ने 20 ओवर में 203 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी लखनऊ फॉल्कन्स 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर 109 रन पर ढेर हो गई।

रविवार को इकाना स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच पर खेले गए मैच को देखने के लिए रिकॉर्ड 30 हजार दर्शक पहुंचे थे। मेरठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम के सलामी बल्लेबाज दिव्यांश जोशी ने 37 बॉल पर शतक लगा दिया। यह यूपी टी-20 लीग में सबसे तेज शतक रहा।

दिव्यांश 40 गेंद पर 105 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के मारे। इससे पहले टीम के कैप्टन रिंकू सिंह ने 45 बॉल पर सबसे तेज शतक मारा था। लीग के चौथे सीजन में मेरठ लगातार चौथी बार और लखनऊ पहली बार पहुंची थी। इकाना में फाइनल देखने पहुंचे एक फैन ने कहा था- आज रिंकू सिंह 1 ओवर में 7 छक्के मारेंगे।

4 तस्वीरें देखिए-

यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का फाइनल देखने के लिए 30 हजार लोग पहुंचे हैं।

यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का फाइनल देखने के लिए 30 हजार लोग पहुंचे हैं।

स्टेडियम के अंदर फैंस मैच शुरू होने के बाद तक भी एंट्री करते रहे।

स्टेडियम के अंदर फैंस मैच शुरू होने के बाद तक भी एंट्री करते रहे।

एंट्री के लिए फैंस बेकाबू हो गए। लाइन में खड़े होकर जोरदार हूटिंग की।

एंट्री के लिए फैंस बेकाबू हो गए। लाइन में खड़े होकर जोरदार हूटिंग की।

फैंस को जैसे ही पता चला कि टीमों की बस स्टेडियम की तरफ आ रही है तो दौड़ पड़े।

फैंस को जैसे ही पता चला कि टीमों की बस स्टेडियम की तरफ आ रही है तो दौड़ पड़े।

मैच के मोमेंट अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

.

अपडेट्स

05:56 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी टी-20 लीग फाइनल की समरी बता रहे हैं रिपोर्टर वैभव तिवारी

05:56 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मेरठ के जीशान को पर्पल, काशी के करन को ऑरेंज कैप

यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में मेरठ मावेरिक्स के जीशान अंसारी को पर्पल कैप मिली। उन्होंने 10 मैच में 209 रन देकर 25 विकेट लिए। वहीं काशी रुद्रास के करन शर्मा को ऑरेंज कैप मिली। करन ने 11 मैच में 361 रन बनाए।

05:54 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के कप्तान को 1 विकेट मिला

लखनऊ की ओर से अभिनंदन सिंह ने 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि कप्तान भुवनेश्वर, विप्रज और अजीत वर्मा को एक-एक विकेट मिला।

05:54 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

दिव्यांश जोशी ने कैसे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

मेरठ के स्वास्तिक ने दिव्यांश के साथ आतिशी शुरुआत करते हुए 4.3 ओवर में 53 रन जोड़े। स्वास्तिक 18 रन बनाकर विप्रज निगम की गेंद पर बोल्ड हुए। दूसरे छोर पर दिव्यांश ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उधर, दूसरे छोर पर विकेटों का पतन जारी रहा, लेकिन इसका दिव्यांश की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा।

उन्होंने हुए 37 गेंदों 11 चौके और सात छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। यह लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक रहा। वह 105 रन पर रिटायर्ड आउट हुए। मेरठ ने सात विकेट खोकर 203 रन का विशाल स्कोर बनाया।

05:51 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

12 रन पर लखनऊ ने खो दिए थे 2 विकेट

इकाना स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 204 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। 12 रन के योग पर टीम ने शीर्षक्रम के दो बल्लेबाज खो दिए। यहां से टीम उबर न सकी और 109 रनों पर सिमट गई। मध्यक्रम से अजीत वर्मा (39) टॉप स्कोरर रहे, जबकि कृतज्ञ सिंह ने 21 रनों का योगदान दिया।

मेरठ की ओर से विशाल के अलावा जीशान अंसारी ने 12 रन देकर दो विकेट झटके।

05:50 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

दिव्यांश बने प्लेयर ऑफ द मैच

विजेता टीम से दिव्यांश जोशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिव्यांश के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर विशाल चौधरी ने 24 रन देकर 4 विकेट झटककर टीम को मजबूती दिलाई।

05:45 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

दिव्यांश जोशी की बदौलत मेरठ दूसरी बार चैंपियन

सलामी बल्लेबाज दिव्यांश जोशी की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी (40 गेंदों पर 12 चौके और सात छक्कों की मदद से 105 रन) की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग का खिताब दूसरी बार जीता। टीम ने एकतरफा फाइनल में लखनऊ फॉल्कंस को 94 रनों से हराकर यह सफलता हासिल की। मेरठ के 203 रन के जवाब में लखनऊ की टीम 16वें ओवर में 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

05:38 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

16 ओवर में हार गई लखनऊ फॉल्कन्स

लखनऊ फॉल्कन्स का अंतिम विकेट 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर गिर गया। टीम कुल 109 रन बना सकी। इस तरह से मेरठ ने 24 गेंद रहते 94 रन से मैच जीत लिया।

05:22 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

लखनऊ फॉल्कन्स का स्कोर 14.2 ओवर में 102 रन

लखनऊ फॉल्कन्स ने 14.2 ओवर में 102 रन बना लिए हैं। हालांकि, अब टीम के केवल 2 विकेट बचे हैं।

05:06 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी टी-20 लीग में कुल 6 टीमें खेलीं

05:03 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

लीग चेयरमैन बोले- खिलाड़ी यहां बनता है, जनता आशीर्वाद दे रही है

यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन संजय कपूर ने कहा- इतनी जनता आई है, ये सब लोग आशीर्वाद दे रहे हैं। यह यूपी टी-20 लीग है, यहां खिलाड़ी बनता है, त्योहार यहां मनता है। अगले सीजन में 6 से ज्यादा टीमें हो सकती हैं।

04:20 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

टॉस से पहली पारी खत्म होने तक की समरी पढ़िए

मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। स्वास्तिक (18 रन) और दिव्यांश ने मिलकर 4.3 ओवरों में ही 53 रन जोड़ दिए। दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन दिव्यांश पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

दिव्यांश ने सिर्फ 37 गेंदों (11 चौके, 7 छक्के) में अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने रिंकू सिंह के 2025 में बनाए 45 गेंदों के शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिव्यांश 40 गेंदों पर 105 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ फॉल्कन्स की तरफ से अभिनंदन सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 40 रन देकर 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, विप्रज निगम और अजीत वर्मा को 1-1 विकेट मिले।

04:18 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

दिव्यांश जोशी के शतक सेलिब्रेशन की 3 PHOTOS

04:15 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मेरठ ने 20 ओवर में बनाए 203 रन

मेरठ मावेरिक्स के सलामी बल्लेबाज दिव्यांश जोशी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा। उनकी पारी के दम पर मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग के फाइनल में लखनऊ फॉल्कन्स के खिलाफ 7 विकेट खोकर 203 रन बनाए और जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया।

03:23 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

9वें ओवर में मेरठ का स्कोर 100 पार

मेरठ ने 8.5 ओवर में 103 रन बना लिए हैं। ऋतुराज शर्मा 17 बॉल पर 24 रन बनाकर कैच आउट हुए। अब तक टीम के 2 विकेट गए हैं।

02:37 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मेरठ का स्कोर 4.2 ओवर में 53 रन

मेरठ ने 4.2 ओवर में 53 रन बना लिए हैं। हालांकि, एक विकेट गिर गया है। विप्रज निगम की गेंद पर स्वास्तिक चिकारा 14 बॉल पर 18 रन बनाकर कैच आउट हुए।

यूपीसीए के प्रेसिडेंट निधिपति सिंघानिया ने टॉस उछाला। मेरठ ने टॉस जीता था।

02:35 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

स्टेडियम के आसपास डायवर्जन, बता रहे हैं रिपोर्टर वैभव तिवारी

02:00 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मैच शुरू होने तक भी एंट्री कर रहे हैं फैंस

01:57 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

स्टेडियम से अपडेट दे रहे हैं रिपोर्टर वैभव तिवारी

01:37 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

चंदन बोले- आज रिंकू सिंह एक ओवर में 7 छक्के मारेंगे

मैच देखने पहुंचे चंदन यादव ने कहा- आज रिंकू सिंह आज एक ओवर में 7 छक्के मारेंगे। एक बॉल नो जाएगी।

01:24 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

फैंस के उत्साह के 2 VIDEOS

01:07 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

देव बोले- भुवनेश्वर कुमार लखनऊ को जिताएंगे

12:51 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

स्टेडियम के अंदर डॉग स्क्वॉड पहुंची

मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के अंदर डॉग स्क्वॉड पहुंची है। हर तरफ छानबीन चल रही है।

12:44 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

टिकट के दाम जानिए, सीधे काउंटर पर खरीदिए

रविवार को अपर स्टैंड का टिकट 99 रुपए और लोअर स्टैंड का टिकट 149 रुपए का है। टिकट सीधे स्टेडियम के काउंटर पर भी खरीदे जा सकते हैं।

12:42 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

स्टेडियम के बाहर बैरिकेड्स लगाए गए

इकाना स्टेडियम के बाहर फैंस की एंट्री के लिए बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

12:33 PM6 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मैच से पहले जानकारी दे रहे हैं रिपोर्टर वैभव तिवारी

खबरें और भी हैं...

  • यूपी-सहारनपुर कलेक्ट्रेट में ढहाई मस्जिद के नीचे कुआं मिला: कितना पुराना, जांचने के लिए ASI को बुलाया; राजभर ने अखिलेश से पूछा- वहां फातिहा पढ़ेंगे

    कितना पुराना, जांचने के लिए ASI को बुलाया; राजभर ने अखिलेश से पूछा- वहां फातिहा पढ़ेंगे|सहारनपुर,Saharanpur - Dainik Bhaskar1:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • लखनऊ में एक्सीडेंट में ढाई महीने के बच्चे की मौत: मां की गोद से उछलकर सिर के बल गिरा, माता-पिता बुखार में अस्पताल ले जा रहे थे

    मां की गोद से उछलकर सिर के बल गिरा, माता-पिता बुखार में अस्पताल ले जा रहे थे|लखनऊ,Lucknow - Dainik Bhaskar0:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • लखनऊ में हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की: इकलौते बेटे को लेकर घर के बाहर टलहता रहा; साला पहुंचा तो लाश मिली

    इकलौते बेटे को लेकर घर के बाहर टलहता रहा; साला पहुंचा तो लाश मिली|लखनऊ,Lucknow - Dainik Bhaskar1:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर